फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Recall: कैरेंस को कंपनी ने वापस बुलाया, पहले भी कई कंपनियां कर चुकी हैं अपनी कारें रिकॉल

Tue, 04 Oct 2022 07:45 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किया ने हाल में ही अपनी सात सीटर एमपीवी कैरेंस को रिकॉल किया है। इससे पहले भी कई कंपनियों की ओर से कारों को रिकॉल किया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में काफी कम समय में अपनी पहचान बनाने वाली कोरियन कंपनी किया ने सात सीटर एमपीवी कैरेंस को वापस बुलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैरेंस के एयरबैग के सॉफ्टवेयर में खामी के कारण स्वैच्छिक रिकॉल किया गया है।
विज्ञापन

कई कंपनियां कर चुकी हैं रिकॉल

2 of 6
किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
किया की कैरेंस से पहले भी कई वाहन निर्माताओं ने अपनी कारों को रिकॉल किया है। इनमें ऑडी, पोर्श, मर्सिडीज से लेकर मारुति, हुंडई, होंडा, महिंद्रा जैसी कंपनियां शामिल हैं। महिंद्रा ने कुछ समय पहले थार, एक्सयूवी 700, एक्सयूवी 300 को रिकॉल किया था। उसके पहले मारुति ने डिजायर टूर एस को रिकॉल किया था। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने भी तीन मॉडल्स की एक हजार कारों को वापिस बुलाया था।
विज्ञापन

क्यों होता है रिकॉल 

3 of 6
कार मेंटिनेंस - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी किसी कंपनी को अपनी किसी कार में खामी की जानकारी मिलती है। तब कंपनी उसे ठीक करने के लिए कार को रिकॉल करती हैं। इसके लिए कंपनी ग्राहकों से संपर्क करती हैं। साथ में अपने डीलर्स को भी इसकी जानकारी देती हैं।

यह भी पढ़ें - Revolt 400: देसी EV रिवोल्ट 400 को खरीदने में होगा फायदा या नहीं, जानें कीमत रेंज और फीचर्स की पूरी डिटेल

क्या सामान्य है रिकॉल 

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में ऑटोमोबाइल कंपनियां समय-समय पर अपने वाहनों को रिकॉल करती हैं। कंपनी के रिकॉल करने पर ग्राहक अपने वाहन को नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाता है। उसके बाद खामी को दूर कर दिया जाता है। इसके लिए ग्राहक को किसी भी तरह का कोई चार्ज या पैसे नहीं देने होते। ऐसा होने पर कंपनी फ्री में पार्ट को बदलती है।

यह भी पढ़ें - Nexon Vs MG ZS EV: नेक्सन खरीदने में है समझदारी या एमजी की जेडएस ईवी पड़ती है भारी, जानें कौन सी ईवी है बेस्ट
विज्ञापन

कैरेंस में क्या आई परेशानी

5 of 6
कार का इंजन - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की सात सीटर एमपीवी में सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण अपडेट के लिए स्वैच्छिक रिकॉल अभियान की शुरूआत की जा रही है। कैरेंस के एयरबैग कंट्रोल मॉड्यूल सॉफ्टवेयर में किसी भी संभावित कमी को देखने के लिए किया इंडिया की ओर से ये रिकॉल किया जा रहा है। कंपनी इस दौरान करीब 44 हजार से ज्यादा वाहन वापिस बुलाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: बारिश में होता है कार पर जंग लगने का खतरा, जरूर करें ये तीन काम
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे ठीक होगी गड़बड़ी 

6 of 6
कार की सर्विस - फोटो : सोशल मीडिया
कैरेंस के लिए कंपनी खुद ही ग्राहकों से संपर्क करेगी। इसके बाद प्रभावित वाहन मालिकों को इसकी जानकारी दी जाएगी। जानकारी देने के बाद अपॉइंटमेंट तय करने के लिए वाहन मालिकों को अधिकृत डीलर से संपर्क करना होगा। जिसके बाद वाहन को डीलरशिप के सर्विस सेंटर पर जाकर खामी को दूर करवाना होगा।

यह भी पढ़ें - Car Engine: कार में इंजन के लिए जरूरी होता है कूलेंट, कम या नहीं होने से होती है गंभीर परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें