फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में आपकी कार रहेगी कूल-कूल, बस करने होंगे ये काम

Wed, 24 Apr 2019 06:22 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Car Cool in summer - फोटो : social
विज्ञापन

दोस्तों गर्मी शुरू हो चुकी और दिन के समय तो पारा काफी हाई हो जाता है। गर्मी के इस मौसम में कार भी भीतर से गर्म हो जाती है और AC चलाने के बाद भी कार जल्दी से ठंडी नहीं होती। ऐसे में हम आपको यहां कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी कार को गर्मी में ठंडी रख सकेंगे।  

विज्ञापन

कार के शीशे को पूरा बंद न करें  

अक्सर लोग कार को बंद करते समय सारे शीशे पूरी तरह से बंद कर देते हैं जिसकी वजह से गाड़ी के अन्दर-बाहर हवा क्लियर नहीं होती। इसलिए गर्मी में गाड़ी को पार्क करते समय शीशों को थोड़ा खुला छोड़ दें ताकि हवा का आना-जाना आसन हो इससे अन्दर की गर्म हवा बहार निकल जायगी।

AC चलाते समय ये काम करें

अगर आपकी कार धूप में ज्यादा खड़ी रहती है तो सबसे पहले कार के शीशे नीचे कर करके AC को 2 मिनट के लिए ऑन कर दें। इससे अन्दर की गर्मी बाहर निकल जाएगी और कार को कूलिंग होने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।
 

लॉन्ग ड्राइव पर करें ये काम

गर्मी के मौसम में अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो हमेशा कार के शीशे बंद रखें और AC को चालू रखें, ऐसा करने से कार के अंदर एयर फ्लो बना रहेगा। जिसकी वजह से आप गर्मी से भी बचेंगे।
 
विज्ञापन

हमेशा कार को कवर करें

जहां तक सम्भव जो अपनी कार को हमेशा किसी अच्छे कवर से ढक कर रखें ऐसा करने से आपकी कार हीट से बची रहेगी और धूप से कार का पेंट भी भी सुरक्षित रहेगा। और जहां तक संभव हो अपनी कार की किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें