पिनिनफरीना बैटिस्टा हाइपर एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार गई। इसके 120kWh की बैटरी इंस्टाल की गई है। इस हाइपर कार की मोटर 1,900hp की पावर और 2,300Nm टॉर्क जनरेट करती है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार है, जी हां सिर्फ 2 सेकंड्स में यह 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की रफ्तार किसी फाइटर जेट प्लेन के बराबर है। इस कार की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रतिघंटा है। माना जा रहा है कि जल्द ही कार की टॉप स्पीड 450 किलोमीटर प्रति घंटे तक करने की है। कार में लगी बैटरी फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है और इसके सभी व्हील्स में अलग-अलग मोटर डी गई हैं।
पिनिनफरीना बैटिस्टा हाइपर एक सुपर कार है और इसकी इसकी कीमत 2.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 16.20 करोड़ रुपये के आसपास होगी। कंपनी के मुताबिक इसक कार की सर्विस दुनिया के बेस्ट लग्जरी कार रिटेल स्पेशलिस्ट के जरिये दी जाएगी।
पिनिनफरीना बैटिस्टा हाइपर प्रदूषण मुक्त और इकोफ्रेंडली कार के रूप में जानी जाएगी क्योकि यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है और यह सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देगी। कंपनी इस कार की केवल 150 यूनिट्स ही बनाएगी
जिसमें से 50 कारों को कारें ही बनाई जाएंगी, जिनमें से 50 को यूएस भेजा जायेगा और बाकी को एशिया और यूरोप की मार्किट भेजा जायेगा।