फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Tyre: जेके टायर ने नए प्रॉडक्ट्स किए लॉन्च, कमर्शियल वाहन पोर्टफोलियो को किया मजबूत

Thu, 18 Aug 2022 04:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत टायर जगत और ट्रक बस रेडियल सेगमेंट की प्रमुख कंपनी JK Tyre and Industries Ltd. (जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) ने गुरुवार दो नए प्रॉडक्ट्स- Jetsteel JDH XM (जेटस्टील जेडीएच एक्सएम) और Jetway JUC XM (जेटवे जेयूसी एक्सएम) लॉन्च किए हैं।
विज्ञापन
Srinivasu Allaphan, Director, Anuj Kathuria, President & VK Misra, Technical Director, JK Tyre - फोटो : JK Tyre
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत टायर जगत और ट्रक बस रेडियल सेगमेंट की प्रमुख कंपनी JK Tyre and Industries Ltd. (जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) ने गुरुवार दो नए प्रॉडक्ट्स- Jetsteel JDH XM (जेटस्टील जेडीएच एक्सएम) और Jetway JUC XM (जेटवे जेयूसी एक्सएम) लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने रेडियल टायर पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि विकास के अवसरों का लाभ उठाने और ट्रांसपोर्टरों द्वारा बढ़ाई गई इनपुट लागत को ध्यान में रखते हुए जेके टायर ने ये प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जो उपभोक्ताओं को लम्बे समय तक लाभान्वित करेंगे।

बाजार में ऑल-व्हील फिटमेन्ट टायर्स की बढ़ए़ती मांग को पूरा करने और उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कंपनी ने अपने नेक्स्ट-जैन सेमी-लग टायर Jetway JUC XM को लॉन्च किया है। ईवन-वियर विशेषताओं से युक्त जेटवे जेयूसी एक्सएम को खासतौर पर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह टायर को प्रीमियम लाईफ देकर वाहन की ईंधन दक्षता बढ़ाता है और इस तरह ट्रक मालिकों के लिए लागत को कम करने में मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

JK Tyre Strengthens Commercial Vehicle Portfolio With Launch of Jetsteel JDH XM and Jetway JUC XM - फोटो : JK Tyre
जेयूसी एक्सएम टायर के अलावा कंपनी ने Jetsteel JDH XM को भी लॉन्च किया है जो देश में लॉन्ग-हॉल ऐप्लीकेशन की जरूरत को पूरा करता है। जेडीएच-एक्सएम अपने अनूठे ट्रेड कम्पाउन्ड और हाई ट्रेड डेप्थ के साथ टायर को लम्बी लाइफ देता है। सेगमेंट में पहली बार 'जैट-ओसीटी' टेक्नोलॉजी से युक्त यह टायर ज्यादा केसिंग क्षमता के साथ बेहतर रेट्रेडेबिलिटी देता है।

नए लॉन्च के अवसर पर जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेजीडेंट (भारत), अनुज कथुरिया ने कहा, "नई तकनीकों और नियमों के साथ भारत के टायर उद्योग में लगातार बदलाव आ रहे हैं। आधुनिक तकनीक में अग्रणी होने के नाते जेके टायर में हम अपने उपभोक्ताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पाद लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्वी बाजार में हमारे लिए अपार संभावनाएं हैं और हम ऐसे प्रॉडक्ट्स लाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं, जो टिकाऊ होने के साथ-साथ लागत में भी कम हों। हमें विश्वास है कि हमारे ये नए प्रोडक्ट क्षेत्र में हमारी स्थिति को और सशक्त बनाएंगे।"

मौजूदा लोड और सड़क की परिस्थितियों को गहराई से समझने के बाद कंपनी ने ये टायर विकसित किए हैं जो एफएमसीजी, ई-कॉमर्स सामान, जल्दी खराब होने वाले सामान और ओद्यौगिक माल के परिवहन को हैंडल करने में सक्षम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें