अमेरिकी कंपनी जीप ने रैंगलर एसयूवी की करीब 63 हजार यूनिट्स को रिकॉल किया है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंजन में खराबी के कारण कारों को वापस बुलाया गया है।
जीप ने अमेरिका में रैंगलर एसयूवी की करीब 63 हजार यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी ने किस परेशानी के सामने आने के बाद एसयूवी को वापस बुलाया है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है परेशानी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अमेरिका में पेट्रोल इंजन वाले वैरिएंट्स को रिकॉल किया है। इन एसयूवी में इंजन अचानक बंद होने की परेशानी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कोई कार चलाते समय कम पावर जनरेट करती है तो इससे सुरक्षा में समस्या आ सकती है। वाहन निर्माता के मुताबिक रैंगलर के 4xe मॉडल्स को वापस बुलाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन एसयूवी में परेशानी आ रही है। उन्हें 12 जनवरी 2023 के बाद रिकॉल के लिए जानकारी दी जाएगी। कंपनी की ओर से ग्राहकों को ई-मेल किया जाएगा। जिसके बाद ग्राहकों को नजदीकी सर्विस सेंटर पर अपनी एसयूवी को ले जाना होगा और तय समय के मुताबिक एसयूवी में आ रही परेशानी की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे ठीक किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ एसयूवी में पहले से यह परेशानी सामने आ रही थी। जिसके बाद ग्राहकों ने सर्विस सेंटर पर पैसे देने के बाद परेशानी को ठीक करवाया। ऐसे ग्राहक कंपनी से रिफंड ले सकते हैं।
एहतियाहत बरतते हुए कंपनी रैंगलर के 4xe मॉडल्स की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। यह रोक अस्थाई तौर पर लगाई गई है। जिससे ग्राहकों को बिना परेशानी के साथ एसयूवी मिल सके।
रैंगलर 4xe में कंपनी ने 100KWH की मोटर लगाई है। जिसके साथ दो लीटर टर्बोचार्ज इंजन भी दिया गया है। यह इंजन 17KWH की पावर बैटरी से लेता है। पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली इस एसयूवी में आठ स्पीड का ट्रांसमिशन मिलता है। जिससे इसे 375 हॉर्स पावर और637 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।