फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Avenger EV: जीप ने दिखाई एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिलती है 550 किलोमीटर की रेंज

Wed, 19 Oct 2022 03:36 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी कार निर्माता जीप ने एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है। एसयूवी को सिंगल चार्ज के बाद 550 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसी के साथ इसमें कई और खूबियां भी दी गई हैं। 

विज्ञापन
1 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

एसयूवी बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जीप ने एवेंजर ब्रॉन्ड की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी एवेंजर को पेश किया है। कंपनी की पहली ऑफरोड कैपिबिलिटी वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में ई-सीएमपी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। जिससे कार को कई नई खूबियां मिल गई हैं। इस खबर में हम आपको इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज और खासियतों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

कैसी है बैटरी और मोटर 

2 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी की ओर से 54KWH की बैटरी दी गई है। इस बैटरी के साथ एसयूवी की डब्ल्यूएलटीपी रेंज 400 किलोमीटर है। जिसे 550 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें जिस मोटर का उपयोग किया गया है उससे एसयूवी को 156 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

विज्ञापन

कितनी देर में होती है चार्ज 

3 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

एसयूवी में दी गई बैटरी को 11 किलोवॉट के चार्जर से 5.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं 100 किलोवॉट के फास्ट चार्जर से एसयूवी को सिर्फ 24 मिनट में ही 20 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान

कैसा है डिजाइन 

4 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही जीप के एवेंजर ब्रॉन्ड की ये पहली एसयूवी हो। लेकिन कंपनी ने इसमें अपनी सिग्नेचर ग्रिल दी है। इसके अलावा इस एसयूवी में इंटीग्रेटिड हॉरिजॉन्टल डीआरएल और चौरस हैडलैंप दिए हैं। एसयूवी के सभी दरवाजों और बंपर पर काले रंग की क्लैडिंग दी गई है। दोनों बंपर पर सिल्वर कलर की स्किड प्लेट भी दी गई हैं। एसयूवी में 18 इंच के अलॉय व्हील भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार

विज्ञापन

इंटीरियर भी है खास 

5 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

एवेंजर इलेक्ट्रिक में इंटीरियर का भी खास ध्यान रखा गया है। कंपनी की ओर से इसके इंटीरियर में पीले रंग का उपयोग किया गया है। एसयूवी में सात इंच की एमआईडी के अलावा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। कार की सीट्स को ब्लैक कलर की थीम में रखा गया है और बीच-बीच में सिल्वर कलर का भी उपयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स 

6 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

एसयूवी में वॉयरलैस चार्जिंग पैड, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर टेलगेट, सनरुफ जैसे कई फीचर्स इसमें दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए एसयूवी में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, लेन सेंटरिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ट्रैफिक जाम असिस्ट, ब्लाइंट स्पॉट मॉनिटर, ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। एसयूवी में बैटरी पैक को सीट्स के नीचे दिया गया है। जिससे एसयूवी को बिना परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें