फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Electric SUV Pravaig: भारतीय स्टार्टअप ला रही इलेक्ट्रिक SUV, दिल्ली से पहुंच सकते हैं लाहौर

Sun, 16 Oct 2022 02:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगलुरू की स्टार्टअप जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने जा रही है। एसयूवी की खासियत लुक के साथ ही इसकी रेंज भी होगी। रेंज के मामले में इसका किन इलेक्ट्रिक एसयूवी से मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : Pravaig
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कई मौजूदा कंपनियां और कुछ नई कंपनियां भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश कर रही हैं। ऐसी ही एक स्टार्टअप प्रावेग है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश करने जा रही है। इसकी खासियत इसकी ज्यादा रेंज होगी। ऐसे में ये भारतीय बाजार में और किन एसयूवी के लिए चुनौती बनेगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च

2 of 7
भारतीय कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : Pravaig
बंगलुरू की स्टार्टअप अपनी एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी 25 नवंबर को अपनी इस नई एसयूवी को लॉन्च करेगी। जिसके कुछ समय बाद ये बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की ओर से हाल में ही इसका टीजर जारी कर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

कैसी होगी एसयूवी

3 of 7
भारतीय कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : Pravaig
टीजर में एसयूवी के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन एसयूवी के लुक्स पर काफी काम किया गया है। इसका लुक अन्य प्रीमियम एसयूवी की तरह ही होगा। इसमें ट्वीन सनरूफ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एसयूवी की टेल लाइट दोनों ओर से जुड़ी हुई है जिससे एक्सटीरियर का लुक काफी बेहतर हो जाता है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें

कितनी होगी रेंज

4 of 7
भारतीय कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : Pravaig
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की रेंज भी काफी बेहतर होगी। सिंगल चार्ज में एसयूवी को 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इस तरह एक बार चार्ज करने के बाद इस एसयूवी से दिल्ली से लाहौर तक आसानी से सफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
विज्ञापन

बीवाईडी ATTO 3 

5 of 7
बीवाईडी atto3 - फोटो : BYD India
प्रावेग की नई एसयूवी का मुकाबला बीवाईडी की ATTO 3 से होगा। ATTO 3 सिंगल चार्ज में 521 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। वहीं NEDC के मुताबिक ATTO 3 सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर की रेंज देती है। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का खुलाना नहीं किया है। लेकिन 50 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन

हुंडई कोना

6 of 7
हुंडई कोना ईवी - फोटो : hyundai
हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी भी इस नई ईवी को चुनौती देगी। कोना इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज के बाद 452 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 23.84 लाख रुपये है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 24.02 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी जेडएस ईवी

7 of 7
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : mg india
एमजी जेडएस ईवी एसयूवी में दो वैरिएंट आते हैं। जिनमें एक्साइट और एक्सक्लूसिव वैरिएंट हैं। इसमें 50.3kWh बैटरी पैक मिलता है। जिससे यह एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग पर 461 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 22.58 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 26.60 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें