भारतीय कंपनी अल्ट्रा वॉयलेट की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च करने वाली है। परफॉरमेंस मोटरसाइकिल की तरह दिखने वाली इस बाइक में लंबी रेंज के साथ ताकतवर मोटर और बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
अल्ट्रा वॉयलेट एफ 77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
- फोटो : ultraviolette
भारतीय बाजार में जल्द ही एक और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एंट्री होने वाली है। भारतीय कंपनी अल्ट्रा वॉयलेट की ओर से अगले महीने नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि ये बाइक कितनी रेंज देगी और इसके फीचर्स कैसे होंगे।
विज्ञापन
कैसी है मोटरसाइकिल
2 of 6
अल्ट्रा वॉयलेट एफ 77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
- फोटो : ultraviolette
लुक्स के मामले में बेहद शानदार दिखने वाली इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारतीय कंपनी ने बनाया है। कंपनी इस मोटरसाइकिल को तीन वैरिएंट में पेश करेगी। जिनमें शेडो, एयर स्ट्राइक और लेजर वैरिएंट शामिल हैं। तीनों ही वैरिएंट में बाइक का रंग अलग होगा।
विज्ञापन
कैसी होगी बैटरी
3 of 6
अल्ट्रा वॉयलेट एफ 77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
- फोटो : ultraviolette
कंपनी की ओर से एफ77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में तीन बैटरी का पैक दिया जाएगा। मोटरसाइकिल की बैटरी की अधिकतम क्षमता 4.2 KWH है। बैटरी को आईपी 67 रेटिंग मिली हुई है। इसे सामान्य चार्जर से चार्ज करने पर पांच घंटे का समय लगता है। वहीं फास्ट चार्जिंग में ये मोटरसाइकिल सिर्फ 1.5 घंटे में ही चार्ज की जा सकती है।
अल्ट्रा वॉयलेट एफ 77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
- फोटो : ultraviolette
ताकतवर बैटरी पैक के कारण मोटरसाइकिल की रेंज भी काफी बेहतर होगी। कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में इस मोटरसाइकिल को 130 से 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
अल्ट्रा वॉयलेट एफ 77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
- फोटो : ultraviolette
तीन बैटरी पैक के साथ आने वाली इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में कंपनी जो मोटर देगी। उससे मोटरसाइकिल को 33.5 हॉर्स पावर और 90 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी अधिकतम स्पीड 147 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। कंपनी के मुताबिक मोटरसाइकिल महज 2.9 सेकेंड में जीरो से 60 किलोमीटर और 7.5 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।
अल्ट्रा वॉयलेट एफ 77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
- फोटो : ultraviolette
मोटरसाइकिल में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें थ्रोटल कंट्रोल, रिवर्स मोड मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें ड्राइविंग के लिए तीन मोड दिए जाएंगे जिनमें इको, स्पोर्ट और इनसेन मोड शामिल है। इनके अलावा मोटरसाइकिल में एंबियंट लाइट सेंसर, जीपीएस, हेडलाइट ऑटो ऑन/ऑफ, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डबल डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस, एप पर किसी भी परेशानी की जानकारी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।