फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mahindra: भारत के मशहूर 'ट्रक ड्राइवर व्लॉगर' से आप क्या सीख सकते हैं? आनंद महिंद्रा ने बताया

Mon, 08 Apr 2024 07:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के एक मशहूर 'ट्रक ड्राइवर व्लॉगर' राजेश रवानी, आनंद महिंद्रा के मंडे मोटिवेशन (सोमवार प्रेरणा) के स्रोत हैं। क्योंकि उद्योगपति ने 8 अप्रैल को एक पोस्ट में उनसे सीखने योग्य बातों के बारे में बताया है।
विज्ञापन
Rajesh Rawani - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के एक मशहूर 'ट्रक ड्राइवर व्लॉगर' राजेश रवानी, आनंद महिंद्रा के मंडे मोटिवेशन (सोमवार प्रेरणा) के स्रोत हैं। क्योंकि उद्योगपति ने 8 अप्रैल को एक पोस्ट में उनसे सीखने योग्य बातों के बारे में बताया है।
विज्ञापन


राजेश एक पेशेवर ट्रक ड्राइवर हैं। और सोशल मीडिया यूट्यूब पर उनका R Rajesh Vlogs नाम से एक चैनल है, जिसके 1.47 मिलियन (14.7 लाख) सब्सक्राइबर हैं।

अपने वीडियो के जरिए, राजेश एक ट्रक ड्राइवर के रूप में अपने रोजमर्रा की जिंदगी की एक झलक पेश करते हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह कई तरह के व्यंजन बनाते हैं जिन्हें वह ऑनलाइन रिकॉर्ड करते हैं।

महिंद्रा ने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट में, हैदराबाद से पटना जाते समय अपने ट्रक पर 'देसी चिकन' बनाते हुए राजेश का एक वीडियो साझा किया। राजेश से प्रभावित होकर, महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में कहा, "राजेश रवानी, जो 25 से ज्यादा वर्षों से ट्रक ड्राइवर हैं, उन्होंने अपने पेशे में फूड और ट्रैवल व्लॉगिंग को शामिल किया और अब वह यूट्यूब पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक सेलिब्रिटी हैं।" 

अपने पोस्ट के कैप्शन में, महिंद्रा ने राजेश रवानी से सीखी जा सकने वाली दो चीजों को भी बताया है।

महिंद्रा लिखते हैं, "उन्होंने अभी हाल ही में अपनी कमाई से एक नया घर खरीदा है। उन्होंने यह दिखाया है कि आपकी उम्र या आपका पेशा कितना भी मामूली क्यों न हो, नई टेक्नोलॉजी को अपनाने और खुद को फिर से स्थापित करने में कभी देर नहीं होती। वह मेरी #मंडेमोटिवेशन हैं।" 

आनंद महिंद्रा की पोस्ट यहां देखें: 

महिंद्रा की पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स भी उतने ही खुश नजर आए। उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आपने इस पोस्ट को शेयर करके जमीनी स्तर पर काम कर रहे एक आम आदमी को बढ़ावा देकर, उनका और कड़ी मेहनत करने वालों को प्रेरित करने के लिए, दोनों का दिन बना दिया।"

एक अन्य यूजर ने पोस्ट पर टिप्पणी की, "ऐसे सभी लोगों को सलाम। यह एक और उदाहरण है कि कैसे डिजिटल क्रांति लोगों, समाज और जीवन को बदल रही है। उम्मीद है कि इस सकारात्मक पोस्ट से और लोग ऊर्जावान होंगे।" 
विज्ञापन

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, "कुछ नया करने और सफल होने में कभी देर नहीं होती। राजेश की कहानी इस बात का सबूत है कि जुनून और समर्पण आपको बहुत आगे ले जा सकता है।"

राजेश ने अपनी यात्राओं के दौरान जिन कुछ व्यंजनों को पकाया है उनमें चिकन मटन करी, फिश करी और लिट्टी चोखा शामिल हैं।

राजेश रावानी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जिस पर उनके 816k (8 लाख 16 हजार) फॉलोअर्स हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें