फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Violation: एमपी पुलिस बनी टीचर! ट्रैफिक नियम तोड़ने की दी अनोखी सजा, आ जाएगी स्कूल की याद

Sat, 06 Apr 2024 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रैफिक पुलिस की नौकरी शायद सबसे चुनौतीपूर्ण कामों में से एक हो सकती है। देश के नागरिक कानून का पालन करें इसके लिए उन्हें हर दिन ट्रैफिक नियमों को लागू कराना होता है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में, ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाने का फैसला किया, जो आपको स्कूल की याद दिला देगा।
विज्ञापन
गलत दिशा में ना चलाएं वाहन - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक पुलिस की नौकरी शायद सबसे चुनौतीपूर्ण कामों में से एक हो सकती है। देश के नागरिक कानून का पालन करें इसके लिए उन्हें हर दिन ट्रैफिक नियमों को लागू कराना होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इन नियमों का पालन करने से इनकार कर देते हैं। वे या तो बिना हेलमेट के गाड़ी चलाएंगे, गति सीमा से ज्यादा तेज गाड़ी चलाएंगे, लापरवाही से गाड़ी चलाएंगे, लाइसेंस नहीं रखेंगे, गलत साइड पर ड्राइव करेंगे या सड़क पर स्टंटबाजी करेंगे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस उनके खिलाफ चालान जारी करती है और उन पर भारी जुर्माना लगाती है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में, ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाने का फैसला किया, जो शायद स्कूल टीचर के छात्रों को अनुशासित करने के तरीके से सीखा गया हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में, यातायात पुलिस ने महसूस किया कि चालक ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं। और जब उनके खिलाफ चालान जारी किया जाता है, तो वे भारी जुर्माना भरकर लौट जाते हैं और फिर से यातायात नियम तोड़ने लगते हैं। उन्होंने दंड देने की इस तरीके को बदलकर जागरूकता बढ़ाने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब बाइक चला रहे वरुण पाटिल नाम के एक शख्स और पीछे बैठी उसकी पत्नी सड़क पर रॉन्ग साइड से आ रहे थे, तो पुलिस ने उनसे जुर्माना राशि मांगने के बजाय, उन्हें माफीनामा लिखने के लिए कहा।

बुरहानपुर के यातायात पुलिसकर्मी, जो कलेक्टर रोड के पास तैनात थे, सिंधी बस्ती से वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रहे थे। वरुण पाटिल ने कोई हेलमेट नहीं पहना था और इसके बजाय उनके सिर पर एक पतला तौलिया ढका हुआ था। यातायात पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उन्हें काफी क्रिएटिव तरीके से दंडित किया। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह इसे याद रखें।

रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण पाटिल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ इंदिरा कॉलोनी इलाके में अपने दोस्त के घर जा रहे थे। उन्होंने कहा, "मुझे भूल हो गई कि मैं गाड़ी गलत साइड पर ले जा रहा था। जब पुलिस ने मुझे रोका और मुझे समझाया, तो मुझे भी लगा कि मैंने गलती की है।" उन्होंने एक माफीनामा लिखा, जिसमें उन्हें 100 बार यह लिखना था कि "मैं बाइक को गलत साइड पर नहीं चलाऊंगा।" यातायात पुलिस की अनोखी सजा लोगों को उनकी गलतियों का एहसास दिलाएगी और उन्हें ज्यादा जागरूक बनाएगी। जिससे वे ऐसी गलती दोबारा करने से भी बचेंगे।
विज्ञापन

वरुण पाटिल ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच 10-20 लोगों को यह जानकारी देने का वादा किया। साथ ही कहा कि वे उन्हें समझाएंगे कि उन्हें सड़क के गलत साइड पर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इस तरह, वे भी सजा से बच सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 2 अप्रैल से अनोखी सजा शुरू हुई। 5 अप्रैल तक करीब 30 लोगों ने सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाई और यातायात पुलिस ने उनसे माफीनामा लिखवाया। लोगों ने जब ड्राइवरों को माफीनामा लिखते हुए देखा तो उन्हें भी लगा कि यह सबसे अच्छा एक्शन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें