मानसून और सर्दी के मौसम में सड़क गीली हो जाती है, ऐसे में स्कूटर फिसलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। मगर स्किड फीचर इस समस्या से निजात दिला सकता है। स्किड फीचर काफी कमाल का फीचर है, जो कि स्कूटर को नियंत्रित रखता है।
स्कूटर के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो स्कूटर के आगे वाले पहिए में अगर डिस्क ब्रेक दिया गया है तो अचानक से ब्रेक लगाने पर ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इस फीचर की मदद से ड्राइवर आसानी से वाहन को रोक सकता है।
भारतीय बाजार में आजकल आने वाले स्कूटर में लाइव लोकेशन शेयर करने की सुविधा आ रही है। यह फीचर किसी भी आपात स्थिति में बेहद काम का साबित हो सकता है। इस फीचर के जरिए राइडर की लोकेशन को ट्रैक भी किया जा सकता है।
दोपहिया वाहन खासकर स्कूटर से सफर करते वक्त अगर कोई अचानक से आगे आ जाए तो कई बार स्कूटर रुकने में समय लेता है। मगर इमरजेंसी स्टाप सिग्नल की मदद से स्कूटर आसानी से और बिना किसी झटके के सही ढंग से रुक जाता है। ऐसे में राइडर भी सेफ रहता है।
बाजार में आने वाले कई स्कूटर में थेफ्ट अलर्ट फीचर भी मिलता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब भी कोई अनजान इंसान स्कूटर को कही लेकर जाने की कोशिश करता है तो मैसेज के जरिए यूजर के पास अलर्ट पहुंच जाता है।