कार शुरू करते ही स्टार्ट कर देते हैं एसी, तो हो जाएं सावधान देश के कई राज्यों में भले ही मानसून की बारिश हो रही हो, मगर फिर भी गर्मी का सितम कम नहीं हुआ है। काफी लोग कार में बैठते ही एसी ऑन कर देते हैं। अगर आप भी कार में बैठने के बाद ऐसी ही गलती करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है, ऐसे में जानिए क्या है इसकी डिटेल। बाहर इतनी गर्मी होती है कि अक्सर लोग कार में बैठते ही सबसे पहले एसी स्टार्ट कर देते हैं, ऐसे में कार में कई तरह की परेशानियां हो सकती है। अगर आप गाड़ी में घुसते ही एसी ऑन कर देते हैं तो इससे कार की सर्विस जल्दी-जल्दी करवानी पड़ सकती है। इस गलती की वजह से कार का इंजन भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है, साथ ही इंजन की लाइफ घट सकती है। अगर आप इंजन को लंबे समय तक ठीक रखना चाहते हैं तो भूलकर भी जल्दी से एसी को स्टार्ट न करें। आपको बता दें कि अगर आपकी कार पुरानी है तो कार में बैठती ही एसी को ऑन न करें, ऐसा करने से एसी में दिक्कत आ सकती है। Auto