फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driverless Buses: आईआईटी हैदराबाद में शुरू हुई AI से चलने वाली ड्राइवरलेस बसें, जानें डिटेल्स

Wed, 13 Aug 2025 09:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद ने अपने कैंपस में AI-पावर्ड ड्राइवरलेस बसें शुरू की हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनॉमस नेविगेशन (TiHAN) ने तैयार किया है।
विज्ञापन
Driverless Buses TiHAN - फोटो : TiHAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद ने अपने कैंपस में AI-पावर्ड ड्राइवरलेस बसें शुरू की हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनॉमस नेविगेशन (TiHAN) ने तैयार किया है। यह न सिर्फ कैंपस के अंदर एक सुविधाजनक परिवहन विकल्प है। बल्कि भारत में स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - USD Fork Motorcycles: भारत में सबसे किफायती USD फोर्क वाली टॉप-5 मोटरसाइकिलें, कीमत है डेढ़ लाख रुपये से कम

10,000 से ज्यादा यात्रियों को मिला अनुभव
प्रोफेसर पी. राजलक्ष्मी की अगुवाई में TiHAN टीम ने इन सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक शटल्स को सफलतापूर्वक विकसित और तैनात किया है। ये वाहन अब तक 10,000 से ज्यादा यात्रियों को सफर करा चुके हैं, और 90 प्रतिशत संतुष्टि रेटिंग हासिल कर चुके हैं।

ये शटल्स दो वेरिएंट्स में आती हैं- 6-सीटर और 14-सीटर। और यह स्थायी व कुशल परिवहन का एक नया उदाहरण पेश करती हैं।

यह भी पढ़ें - Odysse Sun: ओडिसी सन इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

Driverless Buses TiHAN - फोटो : TiHAN
सुरक्षा और स्मार्ट फीचर्स
इन बसों में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जो इन्हें अपने आसपास की स्थिति के मुताबिक चलने, बाधाओं को पहचानने और गाड़ियों व पैदल यात्रियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने में मदद करते हैं।

इनकी तकनीक को टेक्नोलॉजी रेडीनेस लेवल 9 (TRL-9) पर प्रमाणित किया गया है। जिसका मतलब है कि इन्हें असली परिस्थितियों में सफलतापूर्वक परखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: कार्बोरेटेड वाहनों में जब इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल जाता है, तो इंजन में क्या होता है, जानें डिटेल्स

भारत की ऑटोनॉमस तकनीक में बड़ा योगदान
IIT हैदराबाद के बाहर भी TiHAN का काम भारत के मोबिलिटी सेक्टर में बदलाव ला सकता है। हब ने देश का पहला ऑटोनॉमस नेविगेशन टेस्टबेड तैयार किया है। जो भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों में स्वचालित तकनीकों के परीक्षण और वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है।

यह टेस्टबेड इंडस्ट्री और रिसर्च संस्थानों को सहयोग देने के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा। जहां एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो 

यह भी पढ़ें - 2025 Yezdi Roadster: 2025 येज्दी रोडस्टर नए इंजन और फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत 
विज्ञापन

अगली पीढ़ी के इनोवेटर्स की तैयारी
TiHAN आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) में स्पेशल प्रोग्राम्स के जरिए नई पीढ़ी के इनोवेटर्स को तैयार कर रहा है, ताकि भारत के पास इन उभरती तकनीकों में मजबूत टैलेंट पूल हो सके।

यह भी पढ़ें - E20 Fuel: पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान- इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर फैलाया जा रहा डर बेबुनियाद 

यह भी पढ़ें - Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें