फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: अगर अपनी कार से चाहिए ज्यादा एवरेज, तो इन एक्सेसरीज को न लगवाने में है समझदारी

Sun, 21 Jan 2024 10:41 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग अपनी कार में कुछ ऐसी एक्सेसरीज लगवा लेते हैं। जिस कारण कार का एवरेज कम हो जाता है। ऐसी किन एक्सेसरीज से बचना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बड़ी संख्या में कारों की बिक्री होती है। इसके साथ ही एक्सेसरीज की भी बड़ी मांग रहती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार से ज्यादा एवरेज चाहते हैं। तो किस तरह की एक्सेसरीज को न लगवाकर कार का एवरेज आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


बुल बार
कार की सुरक्षा के लिए ज्यादातर लोग कार में बुल बार लगवाते हैं। कुछ लोग सिर्फ आगे की ओर इस एक्सेसरीज को लगवाते हैं और कुछ लोग कार में आगे और पीछे दोनों ओर इसे लगवाते हैं। लेकिन इस तरह की एक्सेसरीज से फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। इसका सबसे बड़ा नुकसान कार के एवरेज में होता है। इनमें काफी वजन होता है जिस कार इनको लगवाने के बाद का का एवरेज कम हो जाता है। इसके अलावा हादसे के समय इस तरह की एक्सेसरीज से ज्यादा नुकसान होने का खतरा भी होता है। इसलिए अगर कार को सुरक्षित रखने के साथ ही ज्यादा एवरेज चाहिए तो बुल बार को अपनी कार में न लगवाएं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


फैशनेबल टायर्स
बाजार में कई तरह के टायर मिलते हैं। लेकिन कंपनियों की ओर से कार में हमेशा सही टायर्स को लगाकर दिया जाता है। लेकिन इसके बाद भी कई लोग अपनी कार को अलग दिखाने के लिए कुछ एक्सेसरीज का उपयोग करते हैं, जिनमें अलग और फैशनेबल टायर्स भी शामिल हैं। इस तरह के टायर लगाने के बाद का एवरेज भी काफी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


स्पॉयलर
आम कारों के मुकाबले महंगी और स्पोर्ट्स कारों में पीछे की ओर अलग से स्पॉयलर लगाया जाता है। जिससे उन कारों को रोकना और हैंडलिंग बेहतर होती है। लेकिन कुछ लोग एक्सेसरीज के तौर पर अपनी आम कारों में भी स्पॉयलर लगवाते हैं। ऐसा करने से कार पर अतिरिक्त भार आता है। जिस कारण कार का एवरेज कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

रूफ रेल और कैरियर
सामान रखने के लिए कैरियर और गाड़ी को बडी दिखाने के लिए कुछ लोग बाजार से रूफ रेल अपनी कार में लगवाते हैं। ऐसा करने से भी कार पर अतिरिक्त भार आता है। जरुरत न हो तो कार में कैरियर न लगाएं, इससे एवरेज कम हो जाता है।
 

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें