फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अगर कार के गियरबॉक्स से मिलने लगे ये संकेत तो ना करें अनदेखा, नहीं तो होगा मोटा खर्चा

Fri, 08 Dec 2023 09:46 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के गियरबॉक्स में खराबी अक्सर ड्राइवर की लापरवाही के कारण होती है। अगर आपकी कार भी कुछ खास संकेत दे रही है, तो सावधान होना चाहिए। नहीं तो मोटा खर्चा हो सकता है।

विज्ञापन
car gear - फोटो : Social
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लापरवाही के कारण कार के कुछ पार्ट्स की उम्र कम होने लगती है। खराब होने से पहले कार से कुछ खास तरह के संकेत भी मिलने लगते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार भी कुछ ऐसे संकेत दे रही है तो गियरबॉक्स में बड़ी खराबी आ सकती है।

विज्ञापन


वार्निंग लाइट जलना
अगर आपकी कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अचानक इंजन की वार्निंग लाइट जलने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए। अगर इंजन में कोई परेशानी नहीं हो और फिर भी यह लाइट जलने लगे तो गियर बॉक्स में खराबी भी हो सकती है। जब गियर बदलने के समय इंजन पर ज्यादा भार पड़ता है तब भी यह लाइट जलने लगती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


क्लच में आए परेशानी
अगर कार के क्लच में परेशानी आने लगती है तो भी गियरबॉक्स में खराबी की संभावना हो जाती है। कार चलाते हुए अगर गियर बदलते हुए परेशानी आए तो क्लच भी सही तरह से काम नहीं करता। इसके अलावा अगर कोई आवाज आने लगे तो भी सतर्क हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


बार-बार गियर स्लिप करना
अगर आपकी कार चलते हुए भी गियर स्लिप करने लगे तो भी गियरबॉक्स में खराबी आने की संभावना बढ़ जाती है। इस तरह की परेशानी तब होती है जब गियरबॉक्स में बड़ी खराबी आने लगती है। ऐसा होने पर कार को जल्द से जल्द मेकैनिक के पास ले जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

गियर लीवर में वाइब्रेशन
अगर कार के गियर लीवर में जरुरत से ज्यादा वाइब्रेशन होती है तो भी यह गियरबॉक्स में खराबी का एक संकेत होता है। सफर के दौरान गियर बदलते हुए परेशानी होने के साथ ही ज्यादा वाइब्रेशन होती है तो भी मेकैनिक के पास जाकर कार को चेक करवाना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें