अगर आपकी कार भी लंबे समय तक एक जगह पर खड़ी रहती है। तो इससे आपकी कार को ज्यादा नुकसान होता है। इस खबर में हम आपको कार में होने वाले नुकसान और उनसे बचने के तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।
शहरों में लंबा ट्रैफिक और ज्यादा समय लगने के कारण कुछ लोग कार तो खरीद लेते हैं। लेकिन फिर यातायात के अन्य साधनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में आपकी कार लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़ी रहती है। कार के एक जगह पर लंबे समय तक खड़े रहने के कारण नुकसान भी होते हैं।
विज्ञापन
बैटरी हो सकती है डिस्चार्ज
2 of 6
कार में बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय तक कार के खड़े रहने पर बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार के चलने पर बैटरी चार्ज होती रहती है। लेकिन अगर कार बंद रहती है तो बैटरी में मौजूद करंट धीरे-धीरे कम होने लगता है। अगर ऐसा बार-बार हो तो बैटरी जल्दी खराब भी हो सकती है।
विज्ञापन
टायर भी होते है खराब
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर लंबे समय तक कार का उपयोग ना किया जाए तो कार के टायर पर भी खराब असर होता है। कार को एक जगह पर लंबे समय तक खड़ा रखने से कार के टायर के खास हिस्सों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इसके अलावा कार के टायर में मौजूद हवा भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। हवा कम होने और एक जगह पर दबाव पड़ने के कारण टायर सूखने लगते हैं। ऐसा होने पर टायर जल्दी खराब होते हैं।
खड़ी कार में हैंडब्रेक लगाने से भी कार को नुकसान होता है। कार को लंबे समय तक खड़ी रखने के समय अगर हैंडब्रेक लगे रहते हैं तो ब्रेक शू मेटल के साथ चिपक जाता है। ऐसा होने पर ब्रेक शू खराब हो जाते हैं और फिर मकैनिक के पास जाने के बाद ही कार ठीक होती है।
आप मानें या ना मानें लेकिन अगर आपकी कार लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़ी रहती है। तो कार में हीटिंग की समस्या भी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार में रेडिएटर चोक हो जाता है। दरअसल, कार में रेडिएटर का काम होता है इंजन के तापमान को कम रखना। लेकिन खड़ी कार में रेडिएटर की जाली में धूल और मिट्टी जम जाती है। जिसके कारण रेडिएटर चोक हो जाता है। चोक होने के बाद जब कार चलाई जाती है तो रेडिएटर अपनी क्षमता के साथ काम नहीं कर पाता। ऐसा होने पर कार में हीटिंग की समस्या आती है।
खड़ी हुई कार में जंग लगने का खतरा भी ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब कार को एक जगह पर लंबे समय तक खड़ा रखा जाता है तो कार के आस-पास मिट्टी जमती है। ये मिट्टी कार पर भी जमने लगती है। और फिर पानी लगने पर नमी लंबे समय तक एक ही जगह पर रह जाती है। नमी और मिट्टी के एक जगह होने के कारण जंग लगना शुरू हो जाता है।