फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: गाड़ी के साइलेंसर से निकलता है पानी, तो क्या हो सकती है परेशानी या है सामान्य, जानें सबकुछ

Tue, 23 Jan 2024 10:23 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाड़ी के साइलेंसर से अगर पानी निकलता है। तो क्या इससे गाड़ी में कोई परेशानी हो सकती है। या फिर पानी निकलना सामान्य होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर गाड़ी चलाने के समय साइलेंसर से पानी की बूंदे लगातार टपकती रहती हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि पानी की बूंदे निकलने से गाड़ी को कोई नुकसान होता है या फिर ऐसा होना एक सामान्य प्रक्रिया होती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


पानी का निकलना है परेशानी या सामान्य
कार के एग्जॉस्ट पाइप से पानी की बूंदे टपकना कोई परेशानी की बात नहीं होती। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। दरअसल, इंजन के अंदर से कई तरह की गैस बाहर निकलती हैं साथ ही काफी कम मात्रा में पानी भी भाप बनकर बाहर निकलता है। अंदर तो ज्यादा तापमान होता है लेकिन बाहर आते ही भाप तापमान के कारण पानी में बदल जाती है और इसी का नतीजा होता है कि एग्जॉस्ट से पानी की बूंदे टपकती हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


कब बनता है पानी
किसी भी कार में पेट्रोल, डीजल या फिर गैस को भरा जाता है। यही ईंधन बाद में इंजन तक जाता है। इनमें पानी की मात्रा नहीं होती लेकिन इंजन को चलाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत भी होती है और हवा में नमी भी होती है। यही नमी बाद में बूंद बनकर एग्जॉस्ट पाइप के जरिए बाहर निकलती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

मौसम के कारण भी होता है
बाहर निकलने वाली गैसों और पाइप के बीच तापमान में अंतर होता है। जिसके कारण भी एग्जॉस्ट से निकलने वाला धुआं पानी में बदल जाता है। इंजन शुरू करने के बाद इंजन से धुआं बाहर की ओर जाता है जो एग्जॉस्ट पाइप से ही बाहर निकलता है। लेकिन मौसम ठंडा हो तो इसका संपर्क ठंडे पाइप से होता है जिसके कारण यह पानी की बूंदों में बदल जाता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें