फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार में आने लगे ये परेशानियां तो समझ जाएं कि बैटरी है खराब, तुरंत करें यह काम

Fri, 11 Aug 2023 09:47 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी कार में भी कुछ खास तरह की परेशानियां आने लगी हैं। तो यह बैटरी के खराब होने का संकेत है। किस तरह की परेशानियों के बाद बैटरी को चेक करवाना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Invicto - फोटो : For Reference Only

जब भी कार चलानी हो तो सबसे पहले कार को अच्छे से चेक करना चाहिए। कार के अंदर कई खास पार्ट होते हैं, जिनमें से एक बैटरी भी होती है। अगर यह खराब हो जाए तो फिर कुछ परेशानियां कार में आने लगती हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनसे बैटरी खराब होने की जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रोशनी कम होना
अगर रात के समय कार की हेडलाइट और अन्य उपकरणों की रोशनी कम हो गई है तो बैटरी में खराबी की संभावना काफी ज्यादा होती है। बैटरी में गड़बड़ी की सबसे पहले जानकारी इस तरह मिल जाती है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार्ट करते समय शोर
अगर आप कार को स्टार्ट कर रहे हैं और आपकी कार सामान्य से ज्यादा शोर कर रही है तो भी बैटरी खराब होने का खतरा होता है। ऐसे में बैटरी को चेक करवाना काफी जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

4 of 6
Car engine start stop
क्रैंक की आवाज आना
कार को स्टार्ट करते समय शोर आने के अलावा अगर क्रैंक से ज्यादा आवाज आ रही है तो भी बैटरी को बदल देना चाहिए। जब भी कार स्टार्ट करने के लिए चाबी घुमाई जाती है तो कम या ज्यादा क्रैंक की जानकारी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

5 of 6
car engine
बैकफायर करना
अगर आपकी कार में बैकफायर हो रहा है तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इससे कार को नुकसान के साथ ही आपकी सुरक्षा पर भी खतरा हो सकता है। बैटरी जब कमजोर हो जाती है तो कार कई बार बैकफायर करने लगती है। जिससे चिंगारी निकलने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया
बैटरी पर हो जंग
अगर आपकी कार की बैटरी पर जंग लग जाए तो भी इस बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि आपकी कार की बैटरी को बदलने का समय आ गया है। आमतौर पर बैटरी के टर्मिनल पर सफेद, हरे और नीले रंग के पाउडर या सूखे हुए क्रिस्टल को ही देखा जाता है। लेकिन अगर इस पर जंग लग जाए तो फिर बैटरी बदलने में समझदारी होती है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें