फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Hyundai Venue: नए अवतार में अगले महीने लॉन्च होगी ह्यूंदै की लोकप्रिय एसयूवी वेन्यू, जानें क्या होंगे बदलाव

Tue, 24 May 2022 04:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue के फेसलिफ्ट वर्जन को जून के महीने में रोल आउट करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Hyundai Venue - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue के फेसलिफ्ट वर्जन को जून के महीने में रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कार निर्माता ने फिलहाल इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की तारीख का एलान नहीं किया है। दिलचस्प बात यह है कि नई 2022 Hyundai Venue (2022 ह्यूंदै वेन्यू) मॉडल लाइनअप को नया वेन्यू एन-लाइन वैरिएंट हासिल होगा जिसमें अंदर और बाहर स्पोर्टियर डिजाइन एलिमेंट्स होंगे।
विज्ञापन


जारी है बुकिंग
नई 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट के लिए अनौपचारिक बुकिंग पहले ही चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड के साथ आएगी, जबकि इंजन-गियरबॉक्स बरकरार रहेगा। 

इंजन और पावर
नए वेन्यू फेसलिफ्ट को वहीं 83PS का पावर जेनरेट करने वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 120PS पावर वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 100PS पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में भी बदलाव नहीं होंगे। यानी यह कार पहले की तरह 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

Hyundai Venue - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
कैसा होगा लुक और डिजाइन
डिजाइन से जुड़े ज्यादातर अपडेट कार के फ्रंट और रियर में मिलेंगे, जो Hyundai की वैश्विक एसयूवी से प्रेरित हैं। ह्यूंदै वेन्यू 2022 में ब्रांड की नई 'सेंसुअस स्पोर्टीनेस' डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाएगा। फ्रंट लुक की बात करें तो, मॉडल में एक बड़ा और नया पैरामीट्रिक ग्रिल और नया बम्पर होगा। मौजूदा मॉडल की तरह फेसलिफ्ट वर्जन में स्प्लिट हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप असेंबली मिलेगा। 

नई वेन्यू में नए डिजाइन के अलॉय व्हील, अपडेटेड टेललैंप्स और ट्वीक्ड रियर बंपर भी मिलेगा। Hyundai Venue N-Line में फ्रंट बंपर के निचले हिस्से पर लाल रंग, अलग तरह से डिजाइन किए गए अलॉय व्हील, फ्रंट फेंडर पर N-लाइन बैजिंग और डुअल-टिप एग्जॉस्ट होगा। रूफ रेल्स, ट्वीक्ड रियर बंपर और फ्रंट ब्रेक कैलीपर्स इसे रेगुलर मॉडल से और अलग करेंगे। 

वाहन निर्माता नई 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट वर्जन के इंटीरियर को नई थीम और सीट अपहोल्स्ट्री के साथ अपडेट कर सकता है।
 
विज्ञापन

Hyundai Venue - फोटो : For Reference Only
कैसे होंगे फीचर्स
नई 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट भी एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ सकती है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 360 डिग्री कैमरा, बोस ऑडियो सिस्टम और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसी फीचर्स भी मिल सकते हैं। 

सेफ्टी फीचर्स
इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, एयर प्यूरीफायर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलना जारी रहेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें