फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Micro SUV Safety: सेफ्टी के मामले में ह्यूंदै एक्सटर होगी बेहतर, या टाटा की पंच बनी रहेगी पसंद, जानें डिटेल

Tue, 16 May 2023 03:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी एक्सटर को लॉन्च किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला टाटा की पंच से होगा। दोनों में से किस एसयूवी में ज्यादा बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में जल्द ही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च होने वाली है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच सेफ्टी के मामले में बेहतरीन एसयूवी है या फिर ह्यूंदै की ओर से जल्द लॉन्च होने वाली एक्सटर में ज्यादा बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन


ह्यूंदै एक्सटर होगी कितनी सुरक्षित
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी की नई एसयूवी एक्सटर में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। ऐसे में यह एसयूवी काफी ज्यादा सुरक्षित एसयूवी में से एक हो सकती है। कंपनी के मुताबिक इसमें छह एयरबैग्स के साथ ही 40 एडवांस सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें से 26 फीचर ऐसे होंगे जिन्हें एसयूवी के सभी वैरिएंट्स में ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन


मिलेंगे कैसे फीचर्स
ह्यूंदै की ओर से जल्द लॉन्च होने वाली एक्सटर में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कुछ ऐसे फीचर्स होंगे जो सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे। इनमें ईएससी, वीएसएम, एचएसी, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा, टीपीएमएस जैसे फीचर्स होंगे। इनके साथ ही एसयूवी में थ्री पाइंट सीट बेल्ट, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, की-लैस एंट्री, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ईएसएस, बर्गलर अलार्म, एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटो हैडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन


टाटा पंच में कैसे सेफ्टी फीचर्स
टाटा की पंच एसयूवी में भी कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह एसयूवी क्रैश टेस्ट में भी एडल्ट सेफ्टी में सबसे ज्यादा फाइव स्टार हासिल कर चुकी है। एक्सटर के मुकाबले पंच में ड्यूल एयरबैग्स मिलते हैं। पंच में रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्रंट फॉग लैंप, कॉर्नरिंग फंक्शन, ऑटो हैडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स, मजबूत ढांचा, एबीएस, ईबीडी, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कितनी है कीमत
ह्यूंदै की ओर से एक्सटर को अभी लॉन्च किया जाना है। इसके कुल पांच वैरिएंट कंपनी ऑफर करेगी और फिलहाल 11 हजार रुपये में इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। वहीं दूसरी ओर टाटा की पंच एसयूवी की शुरूआती कीमत 5.99 लाख रुपये है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.51 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें