फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Electric SUV: होंडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक कार, जानें कितनी मिलेगी रेंज और कैसे होंगे फीचर्स

Sun, 14 May 2023 09:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा की ओर से ग्लोबल बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और इसकी क्या रेंज होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी कार निर्माता होंडा कार्स की ओर से ग्लोबल बाजार के लिए नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पेश की गई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में कैसे फीचर्स मिलेंगे और यह फुल चार्ज में कितने किलोमीटर चलाई जा सकेगी।

विज्ञापन


पेश हुई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से ग्लोबल बाजार के लिए नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया गया है। इसे नए ई-एन प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसमें कंपनी की ओर से कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन


कैसा है लुक
एसयूवी के लुक की बात करें तो यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी एचआरवी के जैसे दिखाई देती है। इसमें नए डिजाइन का बंपर दिया गया है और फ्रंट ग्रिल को बंद रखा गया है। आगे की ओर स्लीक हेडलाइट्स दी गई हैं और बंपर पर लोगो दिया गया है। वहीं पीछे की ओर बड़े टेल लैंप, ब्लैक क्लैडिंग और चौडा टेलगेट दिया गया है जिससे यह स्पोर्टी एसयूवी की तरह दिखाई देती है। साइड से एसयूवी में ब्लैक क्लैडिंग दी गई हैं और छत को भी ब्लैक रखा गया है। जिससे एसयूवी को ड्यूल टोन लुक मिलता है और यह काफी प्रीमियम लगता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

कितनी दमदार बैटरी और मोटर
एसयूवी में कंपनी की ओर से 68.8 Kwh की बैटरी दी गई है। जिसे फास्ट चार्जर से चार्ज करने की सुविधा भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक इसे फास्ट चार्जर से 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद इसे करीब 412 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 201 हॉर्स पावर के साथ 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

कैसे होंगे फीचर्स
एसयूवी में फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लैक डैशबोर्ड, एंबिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वायरलैस चार्जर, स्टेयरिंग कंट्रोल्स, फ्लोटिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 15.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए ADAS जैसे फीचर को भी ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इसे सिर्फ पेश किया गया है। लॉन्च की जानकारी फिलहाल कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे पहले जापानी और यूरोपियन बाजार में पेश किया जा सकता है। जिसके बाद दुनिया के कई देशों में इसे लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें