ह्यूंदै की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर आने वाली कार का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इसमें क्या बदलाव किए हैं और इसे किस देश में पेश किया गया है। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आने वाली कार को फेसलिफ्ट किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने किस कार को फेसलिफ्ट किया है, इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और इसे किस देश में पेश किया गया है।
विज्ञापन
आया फेसलिफ्ट वर्जन
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai
ह्यूंदै की ओर से ऑफर की जाने वाली प्रीमियम हैबचैक कार आई-20 का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इसे यूरोपियन देशों के लिए पेश किया है। जिसे बाद में भारत सहित अन्य देशों में भी पेश किया जा सकता है।
कंपनी ने कार के एक्सटीरियर लुक में हल्का बदलाव किया है। इसमें नए फ्रंट ग्रिल और नए बंपर के साथ ही एलईडी डीआरएल में बदलाव किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने लोगो को भी बदला है और नए लोगो को कार में दिया है। अभी तक लोगो को ग्रिल में पोजिशन किया जाता था लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन में इसे बोनट पर दिया गया है। साइड प्रोफाइल में कार मौजूदा कार की तरह ही दिखाई देती है लेकिन इसमें नए अलॉय व्हील्स देकर नयापन लाने की कोशिश की गई है।
जानकारी के मुताबिक कार में कई फीचर्स को जोड़ा गया है, जिससे यह मौजूदा वर्जन के मुकाबले बेहतर हो गई है। इसमें अपग्रेडिड इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ ही 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार को नई इंटीरियर थीम भी दी गई है। जिसे एसी वेंट्स, दरवाजों, स्टिचिंग, स्टेयरिंग व्हील, सीट्स, गियर लीवर जैसी जगहों पर देखा जा सकता है।
फेसलिफ्ट आई-20 में कंपनी की ओर से कई सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा है जिससे यह सुरक्षा में भी काफी बेहतर हो गई है। कंपनी की ओर से इसमें ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को ऑफर किया गया है जिसके साथ लेन कीप असिस्ट, फार्वर्ड कॉलिजन वॉर्निंग सिस्टम को दिया गया है। वहीं रियर क्रॉस ट्रैफिक कॉलिजन सिस्टम और ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन को विकल्प के तौर पर लिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें स्मार्ट क्रूज कंट्रोल को भी दिया है जिससे नेविगेशन डाटा के मुताबिक कार की स्पीड को एडजस्ट किया जा सकता है।
यूरोप में कंपनी की ओर से फेसलिफ्ट वर्जन में एक लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे दो पावर आउटपुट का विकल्प मिल सकता है। पहले विकल्प में कार को 99 बीएचपी की ताकत मिलेगी जबकि दूसरे विकल्प में इसी इंजन से 118 बीएचपी की ताकत मिल सकती है। इसे छह स्पीड आईएमटी और सात स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक के साथ ऑफर किया जाएगा।
फिलहाल इसे यूरोप में पेश किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में इस साल के आखिर या फिर अगले साल की शुरूआत मेंं पेश किया जा सकता है।