फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Kona भारत में हुई लांच, सिंगल चार्ज पर 452 km का देगी माइलेज

Wed, 10 Jul 2019 10:40 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hyundai kona EV - फोटो : Hyundai
Hyundai ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona को भारत में लांच कर दिया है। लेकिन इसकी कीमत उम्मीद से ज्यादा है, जी हां Kona की भारत में कीमत 25.30 लाख रुपये रखी गई है। उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी इसे 22 लाख रुपये के आस-पास लांच करेगी, देखते हैं ग्राहक इसे खरीदने में कितनी दिलचस्पी दिखाते हैं।

 


 
विज्ञापन

डिजाइन और केबिन

2 of 5
Hyundai Kona Interior - फोटो : Hyundai
नई Hyundai Kona इलेक्ट्रिक का डिजाइन स्पोर्टी है, यह कॉम्पैक्ट लगती है पर इसमें स्पेस अच्छा है। Kona में 17-इंच अलॉय व्हील्स व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, स्लीक ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और LED  स्लीक टेललाइट्स देखने को मिलती है। इसमें वाइट, सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेंगे। जबकि इसके ड्यूल टोन कलर ऑप्शन के लिए आपको 20 हजार रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

452 किलोमीटर की हाई रेंज

3 of 5
Hyundai कोना - फोटो : Hyundai
Hyundai Kona इलेक्ट्रिक में 39.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है जोकि 136 hp का पावर और 395 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। महज 9.7 सेकंड्स में यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वही फुल चार्ज होने पर नई Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी 452 किलोमीटर तक चलेगी। इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है। माइलेज के लिहाज से यह काफी बेहतर कर साबित होगी उन लोगों के लिए जो वीकेंड पर लांग ड्राइव के लिए निकल पड़ते हैं। वही बात इसके चार्जिंग टाइम की करें तो Kona इलेक्ट्रिक DC फास्ट चार्जर से यह सिर्फ 57 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है वही AC लेवल 2 चार्जर से यह 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज होती है। Kona में अलग अलग ड्राइविंग मोड जैसे ईको+, इको, कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब ड्राइविंग मोड्स को चुन सकते हैं। 

सेफ्टी फीचर्स  

4 of 5
Hyundai kona safety features - फोटो : hyundi
नई Kona में कंपनी ने सेफ्टी फीचर्स का पूरा ध्यान रखा है। इसमें 6-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD ,इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइड लाइन्स के साथ रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारंटी

5 of 5
hyundai कोना - फोटो : Hyundai
Hyundai नई Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 3 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इसके साथ ही इसकी हाई वोल्टेज बैटरी पर 8 साल और 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। यह देश के 11 शहरों में कंपनी की 15 डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें