फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Small SUV: हुंडई कर रही है छोटी एसयूवी लाने की तैयारी, टाटा, मारुति, निसान को मिलेगी कड़ी टक्कर

Fri, 18 Nov 2022 12:08 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एसयूवी को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक छोटी एसयूवी हो सकती है।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियाई कार कंपनी हुंडई की ओर से नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नई एसयूवी चार मीटर से छोटी हो सकती है। जिसके आने के बाद टाटा और मारुति जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

विज्ञापन

आएगी नई एसयूवी

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में जल्द ही एक और एसयूवी दस्तक दे सकती है। यह चार मीटर से छोटी होगी और कई दमदार फीचर्स के साथ आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे कोडनेम एआई3 दिया गया है। हालांकि लॉन्च के समय इसका क्या नाम होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनी की ओर से इसे वेन्यू से नीचे लिस्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

कब आएगी एआई3 एसयूवी

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से नई एसयूवी को अगले साल फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। लेकिन इसे जनवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान कई बड़ी कंपनियों की ओर से अपने नए उत्पादों को शो-केस किया जाता है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम

कैसा होगा इंजन

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटी एसयूवी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इंजन कंपनी की हैचबैक आई-10 नियोस में दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें टर्बो इंजन का भी विकल्प दिया जा सकता है। कंपनी नई एसयूवी को ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ही तरह के ट्रांसमिशन के साथ पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

5 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में फिलहाल सबसे ज्यादा डिमांड एसयूवी सेगमेंट की है। इस सेगमेंट में कई तरह की खासियत ग्राहकों को काफी पसंद आती हैं। इस एसयूवी से भारतीय बाजार में पहले से मौजूद टाटा पंच और मारुति एस प्रेसो को कड़ी चुनौती मिलेगी। इसके साथ ही यह एसयूवी रेनो काइगर और निसान की मैग्नाइट को भी चुनौती दे सकती है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें