फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Exter: लॉन्च से पहले सामने आईं ह्यूंदै की नई एसयूवी की फोटो, जानें कैसा है डिजाइन

Thu, 04 May 2023 01:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले एसयूवी की फोटो लीक हो गई हैं। कैसा होगा एसयूवी का डिजाइन। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले ही एसयूवी की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एसयूवी का बाहरी डिजाइन कैसा हो सकता है।

विज्ञापन

लीक हुई फोटो

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी एक्सटर की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। लीक हुई फोटो में एसयूवी के आगे और पीछे के लुक की जानकारी मिल रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

कैसा है डिजाइन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लीक हुई फोटो के मुताबिक एसयूवी एक्सटर का साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से भी छोटा होगा। लेकिन इसका डिजाइन वेन्यू से प्रेरित लगता है। लेकिन इसमें वेन्यू की तरह कनेक्टिड लाइट नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

कैसे होंगे फीचर्स

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लीक हुई फोटो के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी में एच शेप की एलईडी डीआरएल दी गई हैं। वहीं नीचे की ओर अलग यूनिट में हेडलाइट्स मिलेंगी। इनमें एलईडी प्रोजेक्टर को दिया जा सकता है। पीछे की ओर से एसयूवी में छोटा स्पायलर, हाई माउंटिड स्टॉप लैंप, डिफॉगर, रियर वाइपर, एलईडी टेल लाइट्स, बंपर में रिफ्लेक्टर और रियर कैमरा मिल सकते हैं। साइड प्रोफाइल में एसयूवी को ब्लैक क्लैडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। एसयूवी में 15 से 17 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

कंपनी ने दिखाई थी झलक

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी एक्सटर के लॉन्च से पहले उसकी झलक को दिखाया था। कंपनी ने इसकी स्कैच इमेज को जारी किया था। जिसमें एसयूवी फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन

इन्हें मिलेगी चुनौती

6 of 7
टाटा पंच - फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से जिस सेगमेंट में एक्सटर को लाया जाएगा। उसी सेगमेंट में भारतीय बाजार में टाटा पंच, सिट्रॉएन सी3, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी मिलती हैं। लेकिन टाटा की पंच इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, इसलिए उम्मीद की जा रही है ह्यूंदै की नई एसयूवी के आने के बाद पंच को सबसे ज्यादा चुनौती मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से अभी इसके लॉन्च की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे इस साल फेस्टिव सीजन की शुरूआत के समय तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी इसकी कीमत की शुरूआत छह लाख रुपये के आस-पास से कर सकती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत करीब 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें