साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई एसयूवी को कब लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही हम इस खबर में आपको यह भी बता रहे हैं कि इसमें कैसे फीचर्स मिलेंगे और इसकी संभावित कीमत क्या होगी।
कब होगी लॉन्च
ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी एक्सटर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक्सटर एसयूवी को 10 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को भी दिया जाएगा। इनमें वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरुफ, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा भी होगा। जिसमें 5.84 सेमी की स्क्रीन भी मिलेगी। इसमें स्मार्टफोन एप बेस्ड कनेक्टिविटी होगी और मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड्स भी मिलेंगे।
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई-फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इनके अलावा इसमें एस सिग्नेचर वाली एलईडी डीआरएल, डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स तो मिलेंगे। साथ ही एसयूवी में 10 इंच से बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, एचएसए और टीपीएमएस जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
कितनी होगी सुरक्षित
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी की नई एसयूवी एक्सटर में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। ऐसे में यह एसयूवी काफी ज्यादा सुरक्षित एसयूवी में से एक हो सकती है। कंपनी के मुताबिक इसमें छह एयरबैग्स के साथ ही 40 एडवांस सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें से 26 फीचर ऐसे होंगे जिन्हें एसयूवी के सभी वैरिएंट्स में ऑफर किया जाएगा। एक्सटर में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कुछ ऐसे फीचर्स होंगे जो सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे। इनमें ईएससी, वीएसएम, एचएसी, टीपीएमएस जैसे फीचर्स होंगे। इनके साथ ही एसयूवी में थ्री पाइंट सीट बेल्ट, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, की-लैस एंट्री, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ईएसएस, बर्गलर अलार्म, एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटो हैडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे।
कितने वैरिएंट में आएगी
ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा।
जारी है बुकिंग
ह्यूंदै ने लॉन्च से पहले नई एसयूवी एक्सटर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी को 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी की ओर से इसे छह से 10 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।