फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अगर किक और सेल्फ से स्टार्ट नहीं हो रही है बाइक, तो इस ट्रिक से करें फटाफट चालू

Fri, 01 Oct 2021 03:43 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप चुटकियों में बिना सेल्फ और किक के अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पैसों को भी खर्च नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बाइक स्टार्ट करने वाली उस खास ट्रिक के बारे में -
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
भारत में एक बहुत बड़ी तादाद मोटरसाइकिल चलाने वालों की है। रोजाना आवागमन के लिए वे ज्यादातर बाइक का ही उपयोग करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि बाइक की बैटरी खत्म होने के बाद वह किक या सेल्फ दोनों से ही स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में कई लोग इसको लेकर काफी परेशान हो जाते हैं और मजबूरन उनको किसी बाइक मैकेनिक के पास जाना पड़ता है। ऐसे में समय और पैसा दोनों खराब होता है। अगर आपने भी कभी इस तरह की समस्या का सामना किया है, तो परेशान मत होइए। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप चुटकियों में बिना सेल्फ और किक के अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पैसों को भी खर्च नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बाइक स्टार्ट करने वाली उस खास ट्रिक के बारे में -
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
ऐसी स्थिति में आपको एक खास टेक्निक का सहारा लेना होगा। इस ट्रिक का नाम है स्टैंड स्टार्ट टेक्निक। बिना सेल्फ और किक के बाइक को स्टार्ट करने के लिए ये बहुत ही कारगर उपाय है। हालांकि इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इस ट्रिक की मदद से आप चुटकियों में अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
अगर आपकी बाइक किक और सेल्फ से स्टार्ट नहीं हो रही है, तो उसे सबसे पहले डबल स्टैंड पर खड़ी कर लें। अपनी बाइक को न्यूट्रल से हटाकर उसे टॉप गियर में लगा दें। इस बीच मोटरसाइकिल के गियर का ध्यान जरूर रखें। उसके बाद आप बाइक के पिछले टायर की दिशा में बैठ जाएं और टायर को गति की दिशा में अपने हाथ से तेजी से चलाएं। करीब दो से तीन बार तेजी से टायर को घुमाने के बाद आपकी बाइक स्टार्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
इसके अलावा आप बाइक में धक्का भी लगाकर उसको स्टार्ट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरत पड़ेगी, जो पीछे से धक्का लगा सके। वहीं दूसरी तरफ आप स्टैंड स्टार्ट ट्रिक से अकेले ही बाइक स्टार्ट कर सकते हैं। इसमें आपको किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरत नहीं होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें