फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag : भारत में फास्टैग के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

Mon, 07 Oct 2024 04:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोल प्लाजा या टोल बूथ देश के प्रमुख शहरों और आपस में जुड़े हाईवे पर अक्सर पड़ने वाले स्टॉप पॉइंट हैं। आइए जानते हैं एक नए फास्टैग के लिए पंजीकरण करते समय किस प्रक्रिया को अपनाना होता है। 
विज्ञापन
Toll Plaza - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोल प्लाजा या टोल बूथ देश के प्रमुख शहरों और आपस में जुड़े हाईवे पर अक्सर पड़ने वाले स्टॉप पॉइंट हैं। पहले टोल टैक्स के भुगतान का तरीका नकद या ऑनलाइन हुआ करता था। बाद में, 2014 में देश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एएचएआई) ने FASTag (फास्टैग) की शुरुआत की। फास्टैग आपके वाहन पर चिपकाया जाने वाला एक आरएफआईडी (RFID) टैग है, जिसके जरिए टोल शुल्क ऑटोमैटिक तरीके से कट जाता है।
विज्ञापन

यह सीधे इससे जुड़े प्रीपेड खाते से टोल भुगतान करने के लिए RFID टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसे आपके वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपकाया जाता है। यह तात्कालिक टोल स्टॉप को सक्षम बनाता है। बैंक द्वारा जारी किया गया टैग पांच साल के लिए वैध होता है। इसे खरीदने के बाद, इसे सिर्फ जरूरतों या यात्रा योजनाओं के अनुसार रिचार्ज या टॉप अप करने की जरूरत होती है।

आइए जानते हैं एक नए फास्टैग के लिए पंजीकरण करते समय किस प्रक्रिया को अपनाना होता है: 

1. जरूरी दस्तावेज इकट्ठा करें
बैंकों से नए फास्टैग के लिए आवेदन करने के लिए, पंजीकरण प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होती है। पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), KYC (केवाईसी) दस्तावेज जैसे कि पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज की तस्वीर। 

2. जारीकर्ता चुनें
नया फास्टैग हासिल करने के लिए, कई बैंक और जारीकर्ता प्राधिकरण हैं जहां से इसे हासिल किया जा सकता है। इसके बारे में रिसर्च करें और एक जारीकर्ता खोजें जो सुविधाजनक रिचार्ज ऑप्शन और अच्छी ग्राहक सेवा देता हो।

3. ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करें
फास्टैग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए, इसे फास्टैग प्रोवाइडर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन किया जाता है। सबसे पहले, "ऑनलाइन आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें। फिर डिटेल्स के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें। केवाईसी और आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फिर सभी जरूरी भुगतान करें। जिसमें आमतौर पर मामूली शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल होता है। 

4. एक्टिवेशन और यूसेज
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, फास्टैग एक्टवि हो जाएगा और प्रीपेड खाते से जुड़ जाएगा। सुनिश्चित करें कि टोल प्लाजा पर समस्याओं से बचने के लिए इस खाते में पर्याप्त राशि जमा रहे। 
विज्ञापन

5. फास्टैग वॉलेट को टॉप अप करें
फास्टैग को कई तरीकों से ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। रिचार्ज क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। यात्रा के दौरान सुचारू लेन-देन सुनिश्चित करने के लिए हमेशा बैलेंस की नियमित जांच करते रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें