फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: कार के फ्यूल टैंक में दिक्कत इंजन के लिए बन सकती है मुसीबत, इस तरह से करें बचाव

Mon, 05 Aug 2024 12:00 PM IST
अमित कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर कार के फ्यूल टैंक में किसी भी तरह की परेशानी हो जाती है तो इससे इंजन को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में वक्त रहते फ्यूल टैंक की इस दिक्कत को दूर करें और इंजन की क्षमता को कम होने से बचाएं। जानें डिटेल।
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार में कितने ही नाजुक उपकरण होते हैं, इसकी पूरी जानकारी वाहन चलाने वालों को भी नहीं होती है। आपने अक्सर सुना या पढ़ा होगा कि क्लच या ब्रेक में किसी खराबी की वजह से कार में कोई दिक्कत आ गई है। मगर क्या आप जानते हैं कि कार का फ्यूल टैंक में छोटी सी दिक्कत की वजह से कार को बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर कार के ईंधन टैंक में गंदगी चली जाएं और धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी होती जाए तो कार की क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आगे जानिए किस तरह से इस परेशानी से निपटा जा सकता है।

विज्ञापन

फ्यूल पंप को हो सकता है नुकसान

धूल-मिट्टी की वजह से फ्यूल पंप में धीरे-धीरे समस्याएं बढ़ने लगती हैं। गंदगी की वजह से फ्यूल पंप के साथ फिल्टर भी अपना काम सही ढंग से नहीं करते हैं। इसके साथ ही फ्यूल सप्लाई की क्षमता में भी कमी आती है। इसके अलावा कार के इंजन की क्षमता कम होती है और माइलेज भी धीरे-धीरे गिरती रहती है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए कार के फ्यूल टैंक को नियमित तौर पर साफ करना चाहिए।

गंदगी की वजह से कम हो जाती है क्षमता

कार के फ्यूल पंप में जमी हुई गंदगी की वजह से इंजेक्टर ट्यूब के साथ इंजन शुरू करने में भी दिक्कत आती है। इस परेशानी की वजह से इंजन की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाहन को रिपेयर करवाने में आने वाली लागत में भी इजाफा होता है। वहीं, सर्दियों में यह दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है। गंदगी के कारण फ्यूल टैंक में प्रेशर कम हो सकता है, इस वजह से इंजन को सही वक्त पर ईंधन नहीं मिलता है। 
विज्ञापन

कार के फ्यूल टैंक को करें साफ

अगर कार में इस तरह की कोई भी दिक्कत लगे तो फ्यूल फिल्टर को साफ करें। साथ ही फ्यूल टैंक को नियमित तौर पर साफ करवाएं। इंजन के कबंशन एरिया को साफ करना काफी जरूरी है, क्योंकि वहां पर सबसे ज्यादा गंदगी होती है। इस वजह से भविष्य में होने वाली दिक्कतों को कम किया जा सकता है। 
यहां पर आपको बता दें कि अगर कार में अच्छी गुणवत्ता वाले फ्यूल का इस्तेमाल होता है तो इससे फ्यूल टैंक में कम गंदगी जमा होती है। फ्यूल टैंक में जमा गंदगी को साफ करने के लिए कार की नियमित सर्विस करवानी करवानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से  बचा जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें