कार की बैटरी खराब होने पर का का बोनट खोलें, फिर बैटरी से कवर हटाएं। यहां पर आपको दो तारे नजर आएंगी। एक तार पॉजिटिव और दूसरी नेगेटिव नोड होगी। इसके बाद आपको 12 नंबर का पाना लेना होगा। अगर आपके ये नहीं है तो आप प्लायर या रिंच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद नेगेटिव नोड को खोलकर अलग कर दें। फिर पॉजिटिव नोड खोलें और बैटरी को बाहर निकाल लें।
बैटरी को बाहर निकालने के बाद हाथों में दस्तानें पहने और उसे साफ करें। यहां पर सबसे पहले बैटरी नोड्स को साफ करें और इसके लिए सिलिकॉन स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्प्रे से बैटरी नोड पर लगी गंदगी साफ हो जाएगी।
वहीं, कार में नई बैटरी लगाने के लिए सबसे पहले बैटरी का बॉक्स हटाएं। हालांकि, नई बैटरी से पॉजिटिव और नेगेटिव नोड कवर नहीं हटाना है। इसके बाद नेगेटिव और पॉजिटिव नोड को कनेक्ट करें। दोनों नोड्स के नट्स को सही ढंग से टाइट करें। इसके बाद बैटरी कवर लगाएं। फिर कार को स्टार्ट करके चेक करें। कार में नई बैटरी लगाने के बाद उसे चार्ज करने के कार को कम से कम 30 मिनट चलाएं या फिर इंजन ऑन रखें।