फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: इन स्टेप्स को फॉलो करके खुद ही ठीक कर सकते हैं पंक्चर टायर, जानें पूरा प्रोसेस

Sun, 21 Apr 2024 03:43 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार को रोड पर चलाने के दौरान कई तरह के हादसे होते हैं। ऐसे में कई बार राइड के दौरान कार का टायर पंक्चर हो जाता है। अगर आपको खुद पंक्चर टायर ठीक करना नहीं आता है तो आपको काफी परेशानी हो सकती है। जानिए आप कैसे इसे ठीक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार का सही तरीके से सड़क पर चलने के लिए टायरों का खास योगदान होता है। ऐसे में किसी राइड के दौरान अगर टायर पंक्चर हो जाए तो ड्राइवर के लिए काफी दिक्कत हो जाती है। कई बार होता है कि आसपास टायर ठीक करने की कोई दुकान भी नहीं होती है। इस स्थिति में अगर आपको खुद टायर सही करना नहीं आता है तो फिर परेशानियां बढ़ जाती हैं। 

विज्ञापन

खुद ठीक करें पंक्चर टायर

अगर आपकी कार का टायर पंक्चर हो गया है और आसपास कोई मैकेनिक भी नहीं है तो आपको खुद ही उसे ठीक करना होगा। ऐसे में सबसे पहले आपको पंक्चर टायर की सही से जांच करनी है। आपको ध्यान से लीक का स्पॉट तलाश करना है। टायर पंक्चर किसी भी छोटी चीज या बड़ी शार्प वस्तु से हो सकता है। टायर के स्पॉट को तलाशने के लिए आप पानी में साबुन मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं। इससे लीक वाली जगह से बुलबुले बाहर आ जाते हैं और पहला काम हो जाता है। 

नट्स को खोलें

टायर पंक्चर का लीक स्पॉट मिलने के बाद आपको व्हील के नट्स खोलकर टायर अलग करना है। इसके बाद कार को अगले स्टेप की ओर लेकर जाएं।

कार को जैकअप करना

टायर के नट्स खोलने के बाद आपको इससे पहले कार को जैक करना है, ताकि नट्स खोलते वक्त आपको किसी तरह का नुकसान न हो। इसके बाद व्हील को रिमूव करें। इसके लिए किसी सापाट सरफेस का इस्तेमाल करें और ध्यान रखें कि कार को फिसलने से रोकने के लिए कार ब्लोकर ब्रिक का इस्तेमाल करें। 

पंक्चर स्पॉट को करें साफ

व्हीलबेस से टायर को पूरी तरह से हटाने के बाद टायर के लीक स्पॉट को अच्छी तरीके से साफ करें। 

प्लग को अंदर डालें

इसके बाद रिपेयर किट में मिलने वाले प्लग को टूल की मदद से छेद के अंदर डाले। साथ ही प्लग को अच्छे तरीके से लुब्रिकेट करें। रबड़ सीमेंट और ग्लू की मदद से उसे छेद में डाल दें। इसके बाद थोड़ी देर इंतजार करें। कुछ मिनट बाद टायर सरफेस से प्लग को अलग करें। 
विज्ञापन

फिर से इंस्टाल करें

सारा काम होने के बाद एक बार चेक करें कि टायर से कोई आवाज तो नहीं आ रही है। इसके बाद फ्लोर जैक को हटाएं और व्हील को फिर से इंस्टाल करें। अंत में फिर से नट्स को कसकर सेट कर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें