फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Number Plate: नंबर प्लेट से वाहन मालिक की डिटेल्स कैसे करें हासिल, जानें क्या है तरीका

Fri, 14 Jun 2024 08:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप किसी गाड़ी के मालिक के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो यह अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। आप गाड़ी की नंबर प्लेट के जरिए यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे है कि आप यह कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
Traffic Police - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप किसी गाड़ी के मालिक के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो यह अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। चाहे आप गाड़ी के मालिक का बैकग्राउंड चेक कर रहे हों या सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हों। आप गाड़ी की नंबर प्लेट के जरिए यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे है कि आप यह कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसी कई परिस्थितियां हैं जिनमें आपको वाहन मालिक के डिटेल्स की जांच करने की जरूरत पड़ सकती है।

हिट एंड रन
हिट-एंड-रन दुर्घटना के मामले में, एफआईआर दर्ज करने के लिए वाहन मालिक का सटीक डिटेल्स होना महत्वपूर्ण है। यदि आप दुर्घटना में शामिल वाहन की नंबर प्लेट की तस्वीर ले सकते हैं। तो यह नंबर प्लेट के जरिए वाहन मालिक का डिटेल्स हासिल करने की प्रक्रिया को आसान बना देगा।

सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदना
सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदते समय, वर्तमान वाहन मालिक के वास्तविक डिटेल्स को वेरिफाई करना जरूरी है। अगर आपके पास सही मालिक की जानकारी नहीं है, तो आप वाहन नंबर प्लेट का इस्तेमाल करके ओनर डिटेल्स आसानी से हासिल कर सकते हैं। यह व्हीकल ट्रांसफर प्रोसेस (वाहन हस्तांतरण प्रक्रिया) में पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।

नंबर प्लेट द्वारा वाहन मालिक के डिटेल्स को परिवहन पर कैसे जांचें

आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर परिवहन वेबसाइट पर वाहन पंजीकरण संख्या का इस्तेमाल करके वाहन मालिक के डिटेल्स देख सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सूचना सेवाओं पर नेविगेट करें
'सूचना सेवाएं' पर क्लिक करें और फिर ड्रॉप-डाउन मेनू से 'अपने वाहन का विवरण जानें' चुनें।

  • लॉग इन करें या एक अकाउंट बनाएं
यदि आप पहले से ही रजिस्टर्ड हैं, तो अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें। यदि आप नए यूजर हैं, तो एक नया अकाउंट बनाएं।
  • वाहन डिटेल्स दर्ज करें
वाहन पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर 'वाहन खोज' पर क्लिक करें।

  • मालिक की जानकारी देखें
स्क्रीन पर वाहन मालिक के बारे में विस्तृत डिटेल्स के साथ-साथ अन्य वाहन डिटेल्स प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन

इन चरणों का पालन करके, आप परिवहन वेबसाइट पर नंबर प्लेट का इस्तेमाल करके वाहन मालिक के डिटेल्स को आसानी से देख सकते हैं। यह सेवा वाहनों से जुड़े विभिन्न स्थितियों में कानूनी अनुपालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए खास तौर पर उपयोगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें