फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Insurance: कार के लिए कैसे खरीदें बेस्ट इंश्योरेंस पॉलिसी, इन विशेष बातों का रखें ध्यान

Mon, 15 Apr 2024 07:21 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के लिए इंश्योरेंस लेते वक्त आपको अपनी जरूरत पर ध्यान देना है। आमतौर पर देश में कार के लिए दो तरह का इंश्योरेंस उपलब्ध है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और कॉम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस। 
विज्ञापन
Car Insurance - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई कार खरीदने के बाद उसका इंश्योरेंस लेना काफी जरूरी होता है। भारतीय मोटर वाहन नियम के मुताबिक, हर वाहन चालक को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खरीदना अनिवार्य है। ऐसे में कौन सा इंश्योरेंस लेना चाहिए, इसकी सही जानकारी हर किसी को नहीं होती है। वाहन डीलर कई तरह के विकल्प देगा, मगर आपको खुद ही सही इंश्योरेंस सेलेक्ट करना है। 

विज्ञापन

कार के लिए चुनें सही इंश्योरेंस

कार के लिए इंश्योरेंस लेते वक्त आपको अपनी जरूरत पर ध्यान देना है। आमतौर पर देश में कार के लिए दो तरह का इंश्योरेंस उपलब्ध है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और कॉम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस मोटर नियमों के तहत अनिवार्य है तो वहीं, कॉम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस थर्ड पार्टी और खुद को हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है। ऐसे में आपको इन दोनों में से अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को चुनना होगा। 

सही इंश्योरेंस के लिए करें सर्च

अपनी कार के लिए सही इंश्योरेंस लेते समय आपको अच्छे से सर्च करना है। साथ ही इंश्योरेंस की अलग-अलग पॉलिसी की तुलना कर सकते हैं। इससे आपको अच्छी-खासी मदद हो जाएगी। सर्च करने के बाद आपके सामने जो भी परिणाम आए, आप उनमें से किसी को सेलेक्ट कर सकते हैं। 

एडऑन्स को जरूर करें सर्च

कई इंश्योरेंस पॉलिसी में एडऑन्स की सुविधा मिलती है। इससे आपको अतिरिक्त कवरेज मिलता है। मगर इसके लिए अलग से प्रीमियम देना होता है। आपको बता दें कि एडऑन्स की सुविधा सिर्फ कॉम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस में ही मिलती है। 

क्लेम सेटलमेंट रेशो की करें जांच

कार इंश्योरेंस लेने से पहले क्लेम सेटलमेंट रेशो जरूर चेक करें। इंश्योरेंस देने वाली कंपनी से इस बारे में सही से जानकारी हासिल करें। ऐसा करके दोनों के बीच भविष्य में कोई गलतफहमी नहीं रहेगी। साथ ही आपको पता चल जाएगा कि कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशो कितना है और कैसे काम करता है।
विज्ञापन

नियम और शर्तों को सही से पढ़ें

अंत में कोई भी कार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले उसके नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ और समझ लें। इंश्योरेंस पॉलिसी एकदम साफ शब्दों में और अच्छे प्रिंट में होनी चाहिए। पॉलिसी में किसी तरह की शंका होने पर तुरंत कंपनी से बात करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें