पहाड़ी सड़क पर ड्राइविंग के दौरान रोड सिग्नल्स का अधिक ध्यान रखना होता है। ऐसा करके आपको आगे आने वाले किसी भी खतरे की जानकारी उचित समय पर मिल सकती है। अक्सर पहाड़ी सड़क सीधी नहीं होती है, ऐसे में गाड़ी की गति को सीमित रखें। साथ ही अपने वाहन को एक ही लेन में चलाएं। इसके अलावा पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान ओवरटेक करने से बचें।
अगर आप किसी पहाड़ी रो़ड पर जाने वाले हैं तो ड्राइविंग के दौरान गाड़ी की हेडलाइट, इंडीकेटर और हॉर्न का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करके आप अन्य वाहन चालकों को उचित संदेश देते हैं, जिससे पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग काफी हद तक आसान हो जाती है। इसके अलावा सड़क की कंडीशन पर भी पूरी तरह से नजर रखें।
पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चलाते समय आपको कार को सही गियर के साथ चलाना है। पहाड़ी सड़क पर अक्सर लोगों को दुविधा रहती है कि कौन से गियर में गाड़ी चलाना अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी रास्ते पर ऊपर की ओर जाते वक्त हमेशा एक ही गियर का इस्तेमाल करें। वहीं, पहाड़ी रोड से नीचे आते समय मैनुअल गियर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही कोशिश करें कि गाड़ी को एक ही गियर में चलाएं, इससे ब्रेकिंग के कई विकल्प मिल जाते हैं।