फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: कार चलाते हुए किस तरह पकड़ना चाहिए स्टीयरिंग, सबसे ज्यादा लोग करते हैं ये गलतियां

Sun, 07 Jan 2024 05:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश ही नहीं दुनियाभर में कार चलाते हुए लोग स्टीयरिंग को गलत तरह से पकड़ते हैं। किस तरह से स्टीयरिंग को पकड़ना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के साथ ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा हादसे कार पर कंट्रोल खोने के कारण होते हैं। ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि स्टीयरिंग को किस तरह से पकड़ना चाहिए। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार चलाते हुए स्टीयरिंग को किस तरह से पकड़ना चाहिए।

विज्ञापन


न समझें खेल
कार में सफर के दौरान कई बार ड्राइवर कार पर कंट्रोल खो देता है। जिस कारण हादसे काफी बड़े भी हो जाते हैं। ऐसे लोग कार चलाते हुए इसे एक खेल की तरह लेते हैं। जबकि ऐसा करने पर ही हादसे होते हैं। इसलिए जब भी कार चलाएं तो पूरी जिम्मेदारी से और नियमों का पालन करते हुए ही चलानी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


करते हैं ये गलतियां
कार चलाते हुए स्टीयरिंग को कभी भी खेल नहीं समझना चाहिए। ऐसा करने पर ही सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। बहुत से लोग गाड़ी की स्टीयरिंग को एक हाथ से मोड़ते हैं या फिर उस पर एक छोटा व्हील लगाकर गाड़ी की स्टीयरिंग एक हाथ से ऑपरेट करते हैं। बहुत से लोग स्टीयरिंग पर ग्रिप बनाने के बजाए ग्रिप छोड़-छोड़कर उसे संभालते रहते हैं। कुछ लोग गाड़ी की स्टीयरिंग को ऊपर की तरफ से पकड़कर रखते हैं। ये सारे तरीके गलत हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

क्या है तरीका
कार चलाते हुए स्टीयरिंग पकड़ने का सबसे सही तरीका यह है कि आपके हाथों की पोजीशन घड़ी के सवा नौ बजने वाले पोजीशन में होनी चाहिए। बायां हाथ 9 बजे की सुई पर तथा दायां हाथ तीन बजे वाली सुई के मुताबिक ही स्टीयरिंग पर होना चाहिए। अगर आप इस तरह से स्टीयरिंग व्हील पकड़कर रखेंगे तो पाएंगे कि पूरे रास्ते गाड़ी उतना ही मड़ती है जितना आपका दोनों हाथ एक से दूसरे तरफ जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें