फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda New SUV: क्रेटा, सेल्टॉस, हैरियर जैसी एसयूवी को टक्कर देने आ रही होंडा की नई एसयूवी, जानें खूबियां

Mon, 09 Jan 2023 04:40 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेया किया जाएगा। कंपनी की ओर से नई एसयूवी की पहली झलक साझा की गई है। एसयूवी में क्या खूबियां होंगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : honda cars
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लाया जाएगा। कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। होंडा की ओर से इस एसयूवी की कुछ जानकारी साझा की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की नई एसयूवी कैसी होगी और इसे भारतीय बाजार में मौजूद किन एसयूवी से मुकाबला करना होगा।

विज्ञापन


कंपनी ने दी जानकारी
भारत में प्रीमियम कारों को बनाने वाली कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने नए साल की शुरुआत अपनी आने वाली ऑल-न्यू एसयूवी की एक झलक के साथ की है। कंपनी ने नई SUV का पहला टीज़र स्केच जारी किया है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में आने वाली गर्मियों में प्रीमियर किया जाएगा।

कैसे हुई डिजाइन
लोगों की बदलती जीवनशैली की ज़रूरतों और डिज़ाइन और प्रदर्शन के मामले में नई SUV के लिए होंडा ने नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लाने से पहले काफी रिसर्च की है। इस एसयूवी के लिए कंपनी ने सर्वे भी किया जिसके बाद एक उत्पाद को फाइनल किया जा रहा है। ऑल-न्यू होंडा एसयूवी को होंडा रिसर्च एंड डेवलपमेंट एशिया पैसिफिक कंपनी लिमिटेड में डिज़ाइन किया गया है।
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
कंपनी की ओर से जो स्कैच जारी किया गया है। उसमें एसयूवी की हल्की झलक दिखाई गई है। पहली झलक में एसयूवी मिड साइज सेगमेंट की एसयूवी जैसे लग रही है। इसमें पतले और लंबे डीआरएल दिए गए हैं। आगे बंपर में फॉग लैंप भी दी गई हैं। साथ ही इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी काफी ज्यादा लग रही है। एसयूवी में रुफ रेल भी दिए गए हैं और आगे की ओर एक बड़ी ग्रिल पर लोगो भी दिया गया है। नीचे की ओर स्कफ प्लेट भी दी गई हैं। साथ में बड़े टायर और अलॉय भी एसयूवी में जोड़े गए हैं। एसयूवी में हाई राइडिंग बोनट, प्लास्टिक क्लैडिंग को दिया गया है।

होती है इनकी बिक्री
मौजूदा समय में कंपनी भारतीय बाजार में सेडान, हैचबैक और क्रॉस ओवर एसयूवी जैसी कारों की बिक्री करती है। इनमें अमेज, जैज, डब्ल्यूआरवी, सिटी और सिटी ई-एचईवी शामिल हैं। एक अप्रैल से देश में नए उत्सर्जन मानक लागू होंगे जिसके बाद कंपनी अपने उत्पादों के डीजल वैरिएंट्स को बंद कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें