फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होने जा रही है Honda की यह लोकप्रिय बाइक ! जानें क्या है वजह

Fri, 05 Jul 2019 09:01 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
होंडा यूनिकॉर्न 160 - फोटो : Amar Ujala
होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने अभी तक अपनी 160सीसी बाइक यूनिकॉर्न को अभी तक एबीएस के साथ अपग्रेड नहीं किया है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर यूनिकॉर्न 160 सीबीएस मिला है। वही देश भर में और आसपास के होंडा डीलरों ने पुष्टि की है कि उनके पास इस बाइक का स्टॉक नहीं हैं। ग्राहक भी अब यूनिकॉर्न 160 की मांग नहीं करते हैं।

अगर बिक्री के आंकड़ो पर नजर डालें, तो यूनिकॉर्न 160 की पिछले कैलेंडर वर्ष में केवल 13,266 यूनिट्स ही बिकीं है। इसका मतलब है एक महीने में लगभग 1,000 बाइक्स। अब ऐसे में यह माना जा रहा है कि कंपनी ने यूनिकॉर्न 160 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इस बाइक को कंपनी अपनी वेबसाइट से भी हटा लेगी।

जबकि कंपनी के एक अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि यूनिकॉर्न 160 अभी बाजार में उपलब्ध है। लेकिन इसे बंद करने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में भी लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि निराशाजनक बिक्री के चलते कंपनी यूनिकॉर्न 160 को जल्द ही बाजार से हटा सकती है।
विज्ञापन

यूनिकॉर्न 150 की मांग में तेजी  

2 of 3
होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160
वही पिछले 15 सालों से बाजार में बिक रही 150सीसी यूनिकॉर्न की मांग आज भी बरकरार है। कंपनी ने यूनिकॉर्न 150 की मई में लगभग 27,000 यूनिट्स बेचीं। हालांकि बाइक की कीमत में 7,000 रुपये की वृद्धि होने के बाद भी ग्राहकों की दिलचस्पी इस बाइक के लिए कम नहीं हुई है। सिंपल लुक होने के बावजूद यह ग्राहकों लुभा रही है। Honda CB Unicorn 150 ABS की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 78,815 रुपये है, जबकि नॉन-एबीएस वेरियंट 72,315 रुपये के एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मॉडल्स की तैयारी

3 of 3
Honda Unicorn
कंपनी ने अपनी दूसरी स्टाइलिश बाइक एक्स-ब्लेड की मई 2019 में 4,000 से अधिक यूनिट्स बेचीं, जबकि हॉर्नेट की 2,600 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं हैं। दोनों बाइक्स में फ्रंट व्हील ABS मिलता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंपनी अब नए मॉडल्स पर काम रही है जिन्हें बीएस-6 और नए सेफ्टी फीचर्स के अनुसार बनाया जायेगा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें