फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Activa: कार वाले फीचर्स के साथ नए अवतार में आएगा होंडा एक्टिवा 125 स्कूटर, जानें कब होगा लॉन्च

Fri, 24 Mar 2023 12:20 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर की ओर से जल्द ही नया एक्टिवा 125 लॉन्च किया जा सकता है। नए एक्टिवा 125 में कैसे फीचर्स होंगे, कब तक लॉन्च होगा और किस कीमत पर ऑफर किया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers

जापानी दो पहिया कंपनी होंडा मोटरसाइकिल ओर स्कूटर्स की भारतीय ईकाई की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नया एक्टिवा 125 लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नए स्कूटर को कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसमें क्या खूबियां होंगी और इसकी संभावित कीमत क्या होगी।

विज्ञापन

लॉन्च होगा नया एक्टिवा 125

2 of 5
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers

होंडा की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी जल्द ही अपने नए स्कूटर एक्टिवा 125 को लॉन्च करेगी। अपडेटिड एक्टिवा 125 में कंपनी की ओर से कई खास फीचर्स को ऑफर किया जाएगा जो मौजूदा वर्जन में नहीं मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

कैसे होंगे फीचर्स

3 of 5
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर्स इंडिया की वेबसाइट पर एक फोटो शेयर की गई है। जिसके मुताबिक नए एक्टिवा 125 में कंपनी की ओर से कई खास फीचर्स दिए जाएंगे। इन फीचर्स में स्मार्ट की, फुल डिजिटल स्पीडोमीटर को दिया जाएगा। स्मार्ट की को एच स्मार्ट तकनीक के साथ ऑफर किया जाएगा जिसके जरिए स्कूटर ज्यादा सुरक्षित तो होगा ही साथ ही स्मार्ट तरीके से अनलॉक और लॉक भी हो जाएगा। स्मार्ट स्टार्ट और स्मार्ट फाइंड जैसे फीचर्स को भी स्मार्ट की के जरिए उपयोग किया जा सकेगा।

स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर भी दिया जाएगा। जिसमें समय, किलोमीटर, फ्यूल की जानकारी के साथ ही रियल टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज और डिस्टेंस टू एंपटी जैसे फीचर्स का उपयोग किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

कितनी होगी कीमत

4 of 5
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers

मौजूदा समय में एक्टिवा 125 की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 77743 रुपये से होती है। यह कीमत इसके ड्रम ब्रेक वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत है। वहीं डिस्क ब्रेक के साथ आने वाले एक्टिवा 125 की एक्स शोरुम कीमत 84916 रुपये है। कंपनी की ओर से नए स्कूटर की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इस स्कूटर की कीमत में तीन से पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक होगा लॉन्च

5 of 5
Honda Activa 125 Fi - फोटो : Google

फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर या अनौपचारिक तौर पर इसके लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इस स्कूटर को अप्रैल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें