फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Verna 2023: ह्यूंदै की नई वर्ना खरीदना होगी समझदारी या मारुति, होंडा VS, स्कोडा पड़ जाएंगी भारी

Thu, 23 Mar 2023 04:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिड साइज सेडान सेगमेंट में ह्यूंदै की वर्ना 2023 सबसे नई एंट्री है। इस सेगमेंट में और कौन सी कारें भारतीय बाजार में मिलती हैं और उनमें से किसे खरीदना समझदारी होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : hyundai india

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई सेडान कार वर्ना को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ह्यूंदै की इस कार को खरीदना समझदारी होगी या फिर दूसरी कारों को घर लाना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

किस कंपनी की कौन सी कार

2 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै ने नई वर्ना को मिड साइज सेडान के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस सेगमेंट में सिर्फ चार और कंपनियों की कारें मौजूद हैं। जिनमें मारुति की सियाज, होंडा की सिटी, फॉक्सवैगन की वर्टुस और स्कोडा की स्लाविया शामिल हैं।
विज्ञापन

कितनी लंबी-चौड़ी

3 of 8
मारुति सियाज - फोटो : Maruti Suzuki
ह्यूंदै की वर्ना 2023 को कंपनी ने 4535 एमएम लंबा, 1765 एमएम चौड़ा, 1475 एमएम ऊंची बनाया है इसका व्हीलबेस 2670 एमएम का है।
वहीं मारुति की सियाज 4490 एमएम लंबी, 1730 एमएम चौड़ी है। इसका व्हीलबेस भी 2650 एमएम का है।
फॉक्सवैगन वर्टुस की लंबाई 4561 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1752 एमएम, ऊंचाई 1507 एमएम और व्हीलबेस 2651 एमएम है।
स्कोडा स्लाविया 4541 एमएम लंबी, 1752 एमएम चौड़ी, 1507 एमएम ऊंची है और इसका 2651 एमएम का व्हीलबेस है।
होंडा सिटी 4583 एमएम लंबी, 1748 एमएम चौड़ी, 1489 एमएम ऊंची है और इसका व्हीलबेस 2600 एमएम है।

कितना दमदार इंजन

4 of 8
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
वर्ना को दो इंजन और तीन ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है। इसके अलावा जो दूसरा इंजन दिया गया है वह 1.5 लीटर का टर्बो इंजन है। 1.5 लीटर के नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से कार को 115 पीएस की पावर और 143.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि दूसरे टर्बो इंजन से कार को 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा ऑटोमैटिक में आईवीटी और डीसीटी दो विकल्प दिए गए हैं।
मारुति सियाज में के15 स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है जिससे सियाज को 77 किलोवॉट की पावर के साथ 138 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
फॉक्सवैगन वर्टुस में कंपनी एक लीटर टीएसआई इंजन मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ देती है जिससे 115 पीएस की पावर के साथ 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 1.5 लीटर का दूसरा इंजन डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ आता है जिससे कार को 150 पीएस की पावर के साथ 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
स्कोडा में एक लीटर टीएसआई इंजन मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आता है जिससे 115 पीएस की पावर के साथ 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 1.5 लीटर का दूसरा इंजन आता है जिससे कार को 150 पीएस की पावर के साथ 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
होंडा सिटी में 1.5 लीटर का आई-वीटैक डीओएचसी इंजन मिलता है जिससे कार को 121 पीएस और 145 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन

कितना है एवरेज

5 of 8
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
पांचों सेडान में दमदार इंजन तो मिलता है लेकिन एवरेज भी काफी महत्वपूर्ण होती है। ह्यूंदै वर्ना 1.5 लीटर के नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में 18.60 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज दे सकती है। यह आईवीटी ट्रांसमिशन के साथ 19.60 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है। 1.5 लीटर के टर्बो इंजन के साथ कार को मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ चलाने पर 20 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलेगा और इसके डीसीटी विकल्प से कार को सबसे ज्यादा 20.6 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलेगा।
मारुति सियाज मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.65 और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 20.04 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है।
फॉक्सवैगन वर्टुस एक लीटर इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 19.40 और ऑटो में 18.12, 1.5 लीटर इंजन से 18.67का एवरेज देती है।
स्कोडा स्लाविया एक लीटर इंजन मैनुअल से 19.47, ऑटो से 18.07, 1.5 लीटर इंजन से 18.72 और 18.41 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है।
होंडा सिटी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 17.8 और सीवीटी में 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है।
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

6 of 8
For Reference Only - फोटो : honda cars
ह्यूंदै वर्ना में कंपनी की ओर से कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं। इनमें 10.25 सेमी एचडी ऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम के साथ डिजिटल क्लस्टर, बोस के प्रीमियम आठ स्पीकर, एंबिएंट नेचर साउंड, स्विचेबल टाइप इंफोटेनमेंट एंड क्लाइमेट कंट्रोलर शामिल हैं। इसके अलावा वर्ना में हीटेड सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, पावर ड्राइवर सीट ड्यूल टोन बेज और ब्लैक इंटीरियर, 64 कलर एंबिएंट लाइट, प्रीमियम लैदर अपहोल्स्ट्री, क्रैश पैड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट टच इंसर्ट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, स्टोरेज के साथ आर्मरेस्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, पैडल शिफ्टर्स, रियर मैनुअल कर्टेन, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ओटीए अपडेट, हिंग्लिश वायस कमांड के साथ ही 65 से ज्यादा कनेक्टिड कार फीचर मिलते हैं।
सियाज में फीचर्स के तौर पर क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट प्ले स्टूडियो, रियर एसी वेंट, ऑटो एसी, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर सनशेड, 510 लीटर बूट स्पेस, रियर रीडिंग लैंप मिलते हैं।
फॉक्सवैगन वर्टुस में रेड एंबिएंट लाइट, 521 लीटर बूट स्पेस, 25.65 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आठ स्पीकर, वायरलेस चार्जर, फॉक्सवैगन कनेक्ट प्लस, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, क्लाइमेटरॉनिक एसी, पुश बटन स्टॉर्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
स्कोडा स्लाविया में सनरूफ, 20.32 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, आठ स्पीकर, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, 521 लीटर बूट स्पेस, टाइप सी चार्जर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
होंडा सिटी में क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन

कितनी हैं सुरक्षित

7 of 8
For Reference Only - फोटो : hyundai india
सुरक्षा के मामले में ह्यूंदै वर्ना में 30 सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जा रहा है, जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टेन और साइड एयरबैग्स शामिल हैं। इसके अलावा नई वर्ना में छह एयरबैग्स को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। सभी सीटों के लिए तीन पाइंट सीटबेल्ट्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक, एबीएस और ईबीडी, अमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, लेन चेंज इंडीकेटर, बर्गलर अलॉर्म, रियर डिफॉगर, की-लैस एंट्री और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स को इसमें शामिल किया गया है। वर्ना में लेवल-2 का ADAS भी दिया गया है।

मारुति सियाज में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट को स्टैंडर्ड तौर पर जोड़ा गया है, जबकि ड्यूल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, एबीएस, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन कम्प्लाइंस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
फॉक्सवैगन वर्टुस में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर मिलते हैं, जिनमें छह एयरबैग, ईएससी, रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल, टीपीएमएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।
स्कोडा स्लाविया में एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एमकेबी, ईडीएस, टीसीएस, बीडीडब्ल्यू, एचएचसी, छह एयरबैग, टीपीएमएस, एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते हैं।
होंडा सिटी में ADAS के साथ ही अमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स को इस सेडान कार में दिया गया है। छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, वीएसए, एचएसी, एएचए, ईएसएस, टीपीएमएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन

कितनी है कीमत

8 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै वर्ना की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 10.90 लाख रुपये से होती है और इसका टॉप वैरिएंट 17.38 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।
मारुति सियाज की कीमत 9.19 लाख रुपये से शुरू होकर 12.18 लाख रुपये तक जाती है।
फॉक्सवैगन वर्टुस की कीमत 11.32 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप वैरिएंट 18.42 लाख रुपये का मिलता है।
स्कोडा स्लाविया की कीमत 11.29 लाख रुपये से शुरू होकर 18.40 लाख रुपये तक जाती हैं।
होंडा की नई सिटी की कीमत 11.55 लाख रुपये से 15.97 लाख रुपये तक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें