फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Beam Headlight: कार चलाते समय हाई बीम लाइट से आंखों को होता है नुकसान, जानें बचने के आसान उपाय

Wed, 28 Dec 2022 01:58 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रात के समय कार चलाने के दौरान अक्सर लोग हाई बीम पर हेडलाइट करके चलते हैं। जिससे आंखों को भारी नुकसान होता है। ड्राइविंग के दौरान हाई बीम लाइट की रोशनी से आंखों को कैसे बचाया जाए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

रात में ड्राइविंग करना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। इस समय सभी कारों की हेडलाइट ऑन होती हैं और ज्यादातर ड्राइवर हेडलाइट को हाई बीम पर चलाते हैं। ऐसा करने के कई नुकसान होते हैं और आंखों को भी काफी परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको ऐसे आसान उपायों की जानकारी दे रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी आंखों को तेज रोशनी से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

विंडशील्ड को करें साफ

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आंखों को तेज रोशनी से बचाने के लिए रात के समय विंडशील्ड को अच्छे से साफ करना जरूरी होता है। ऐसा करने पर सामने से आने वाली रोशनी से ज्यादा चकाचौंध नहीं होती और बिना आंखों पर जोर पड़े कार चलाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान 

विज्ञापन

विंडशील्ड को खरोंच से बचाएं

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी विंडशील्ड को साफ करें तो हमेशा पहले पानी से शीशे को धोएं। इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से शीशे को साफ करें। ज्यादातर लोग कार के शीशे को अनजाने में किसी भी कपड़े से साफ कर देते हैं। कई बार कपड़े के कारण शीशे पर निशान और खरोंच आ जाती हैं। जिससे रात के समय कार चलाने में काफी परेशानी होती है। शीशे पर खरोंच आने के बाद जैसे ही सामने से लाइट पड़ती है तो रोशनी फैल जाती है जिससे सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए आंखों को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और आंखें को नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

क्रैक शीशे के साथ ना चलाएं कार

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर कार का शीश क्रैक हो जाए तो क्रैश शीशे के साथ कार को नहीं चलाना चाहिए। दिन के मुकाबले रात के समय क्रैक शीशे के साथ कार चलाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही क्रैक शीशे के कारण ज्यादा रोशनी आंखों पर पड़ती है जिससे आंखों पर भी काफी जोर पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

एंटी ग्लेयर लैंस पहनें

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपको भी अपनी आंखों से प्यार है तो रात के समय कार चलाते समय एंटी ग्लेयर लैंस वाले चश्मे को पहनना बेहतर होता है। लैंस पर खास कोटिंग के कारण आंखों पर सामने से आने वाली तेज रोशनी का प्रभाव कम होता है जिससे आंखें सुरक्षित रहती हैं।
 

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

विज्ञापन

ऐसे होता है नुकसान

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि रात के समय हाई बीम पर कार चलाना आंखों के साथ ही सुरक्षा के लिए भी खतरनाक होता है। तेज रोशनी के कारण आंखों की पुतलियों को खुद को एडजस्ट करना पड़ता है और अचानक से सामने से आ रही कार के निकल जाने पर रोशनी कम हो जाती है जिससे पुतलियों को फिर से उसी के मुताबिक खुद को एडजस्ट करना पड़ता है। ऐसा लगातार करने के कारण लंबे समय में आंखों को भारी नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरुकता से होगा काम

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों में लापरवाही से ज्यादा जागरुकता की कमी होती है। इसलिए रात के समय ज्यादातर लोग हाईबीम पर कार चलाते हैं। सरकार की ओर से लगातार जागरुक किया जाता है जिससे लोग कार को रात के समय लो बीम पर चलाएं। लेकिन अभी-भी काफी कम लोगों को ही इसकी जानकारी है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें