2022 Hero Xpulse 200T 4V Teaser
- फोटो : Hero Motocorp
इंजन और फीचर्स
नई Hero Xpulse 200T 4V में 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व इंजन मिलेगा। यह इंजन 18.9 bhp और 17.35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। फीचर्स की बात करें तो, Xpulse 200T 4V में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ ब्लूटूथ-पावर्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है।
ब्रेकिंग, सस्पेंशन
मोटरसाइकिल के हार्डवेयर डिटेल्स में कोई बदलाव नहीं होंगे। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलेगा। ब्रेकिंग के लिए, मोटरसाइकिल में सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक होंगे।
कितनी होगी कीमत
Hero Xpulse 200T की इस समय एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आनेवाली 4V मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।