Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने गुरुवार को एलान किया कि वह अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। ब्रांड की मोटरसाइकिल और स्कूटर की बढ़ी हुई कीमतें 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होगी। दोपहिया बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने मीडिया को जारी किए गए एक बयान में कहा कि मॉडल और बाजार के आधार पर वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी।
Hero MotoCorp Chairman and Managing Director, Pawan Munjal
- फोटो : PTI
बताई ये वजहें
दोपहिया वाहन निर्माता ने दावा किया कि कमोडिटी की कीमतों सहित लगातार बढ़ती समग्र लागत मुद्रास्फीति को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए कीमतों में बदलाव की जरूरत है। कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की लागत बढ़ने से ब्रांड की उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिसकी वजह से उसने अपने दोपहिया वाहनों की कीमत बढ़ोतरी की घोषणा करने का फैसला लिया गया है।
हीरो मोटोकॉर्प
- फोटो : For Reference Only
दो महीने पहले ही बढ़े थे दाम
यह पहली बार नहीं है जब हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। इससे पहले, भारत में सबसे बड़े दोपहिया निर्माता ने मार्च के आखिर में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिसके तहत उसने अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की, जो 5 अप्रैल से प्रभावी हो गई। इसके दो महीने के बाद ही एक बार फिर से दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
हीरो मोटोकॉर्प
- फोटो : For Reference Only
कई चुनौतियां झेल रहा है उद्योग
बाकी ऑटोमोबाइट उद्योग की तरह दोपहिया वाहन निर्माता पिछले कई महीनों में कई प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है। उनमें से एक माइक्रोचिप्स सहित महत्वपूर्ण कच्चे माल की बढ़ती लागत है। इसके अलावा, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ऑटो निर्माताओं के लिए रसद की समस्या पैदा कर रहा है।
जहां हीरो मोटोकॉर्प पहले ही कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है, वहीं अन्य दोपहिया और कार निर्माता भी आने वाले हफ्तों में उसी रास्ते पर चल सकते हैं।