फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Glamour का 100 मिलियन एडिशन लॉन्च: जानें शानदार फीचर्स और कीमत

Tue, 16 Mar 2021 11:37 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हीरो की नई '100 मिलियन एडिशन' रेंज की लॉन्चिंग ब्रांड की 100 मिलियन दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री का उत्सव मनाने के लिए है।
विज्ञापन
Hero Glamour 100 Million Edition - फोटो : Hero MotoCorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने सोमवार को नई Hero Glamour 100 मिलियन एडिशन मॉडल लॉन्च की है। इसके अलावा, कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में इसी तरह के कई स्पेशल एडिशन दोपहिया वाहनों को भी बाजार में उतारे हैं। यहां जानते हैं कि Hero Glamour 100 मिलियन एडिशन में क्या खास है।
विज्ञापन

कलर स्कीम

हीरो की नई '100 मिलियन एडिशन' रेंज की लॉन्चिंग ब्रांड की 100 मिलियन दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री का उत्सव मनाने के लिए है।

जैसा कि 100 मिलियन एडिशन रेंज में अन्य स्पेशल एडिशन मॉडल्स में देखा गया है, नई ग्लैमर को भी डुअल-टोन सफेद और लाल रंग का फिनिश मिला है। बाइक के हेडलाइट काउल, फ्यूल टैंक और रियर पैनल पर एक चेकर्ड फ्लैग डिजाइन दिया गया है। 

फीचर्स

Hero Glamour में नई पेंट स्कीम के अलावा बाइक में कोई अन्य अपडेट नहीं मिला है। इसमें पहले की तरह फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पहले की तरह ही हेलोजन हेडलाइट, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो-सेल फंक्शन, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्प्लिट-स्टाइल अलॉय व्हील मिलते हैं। 

इंजन

बाइक के मैकेनिकल्स की बात करें तो, इसमें वही 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 10.7 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में पांच-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 

कीमत

नई Hero Glamour 100 मिलियन एडिशन बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिए ग्लैमर 100 मिलियन एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 73,700 रखी गई है और इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 77,200 रखी गई है। 

हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को जनवरी के महीने में संचयी उत्पादन में 100 मिलियन (10 करोड़) यूनिट्स का आंकड़ा पार करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित कंपनी के प्लांट से 10 करोड़वी बाइक Xtreme 160R (एक्सट्रीम 160आर) को रोल-आउट किया गया। 
विज्ञापन

यह लगातार 20वां साल भी है, जब हीरो मोटोकॉर्प ने विश्व में दोपहिया वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी के तमगे को बरकरार रखा है।

अप्रैल 2020 के बाद से हीरो मोटोकॉर्प ने 5 मिलियन दोपहिया वाहनों का उत्पादन किया है, जो कि 2019 में बनाए गए 7.83 मिलियन की तुलना में लगभग 15 फीसदी कम है। 2019 में कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें