फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GoZero Mobility: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान, तो सिर्फ 19999 रुपये में खरीदें Gozero Skellig Lite ई-बाइक

Sat, 24 Jul 2021 11:18 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोजीरो मोबिलिटी ने अपने नए किफायती कीमत वाले मॉडल Skellig Lite (स्केलिग लाइट) को लॉन्च किया है। स्केलिग लाइट, खासकर बिगिनर्स के साथ ही ई-बाइक पसंद करने वाले लोगों के लिए भी काफी शानदार विकल्प होगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक साइकिल गोजीरो मोबिलिटी - फोटो : Gozero Mobility
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Electric Cycle GoZero Mobility Launch in India : भारत में ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख कर रहे हैं। जैसे-जैसे देशभर में ई-बाइक की लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे वैसे Gozero Mobility (गोजीरो मोबिलिटी) लगातार नए मॉडल्स लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में गोजीरो ने अपने नए किफायती कीमत वाले मॉडल Skellig Lite (स्केलिग लाइट) को लॉन्च किया है। स्केलिग लाइट, खासकर बिगिनर्स के साथ ही ई-बाइक पसंद करने वाले लोगों के लिए भी काफी शानदार विकल्प होगा। 
विज्ञापन


कीमत
स्केलिग लाइट की कीमत 19,999 रुपये है। इस कीमत पर स्केलिग लाइट उत्पाद और कीमत के बीच एक सही बैलेंस बनाए रखता है। पॉकेट-फ्रेंडली प्राइस पॉइंट में पैक की गई ये ई-बाइक दिखने में भी काफी स्टाइलिश है और इन सभी पहलुओं ने इसे भारतीय सड़कों पर काफी हिट कर दिया है। स्केलिग लाइट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे शहर की भीड़भाड़ में राइड करने के साथ ही शहर से बाहर के माहौल के लिए भी काफी मुफीद है।

ड्राइविंग रेंज
इसकी रेंज 25 किमी (पेडल-सहायता के मध्यम स्तर पर) है, जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। बाइक एक डिटिचेबल एनरड्राइव 210 वॉट लिथियम बैटरी पैक और एक 250 वॉट रियर हब-ड्राइव मोटर द्वारा संचालित है। इसे गोजीरो ड्राइव कंट्रोल 2.0 एलईडी डिस्प्ले यूनिट द्वारा कंट्रोल किया जाता है, जिससे राइडर तीन पेडल-असिस्ट मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। 
विज्ञापन

बैटरी और फीचर्स

इलेक्ट्रिक साइकिल गोजीरो मोबिलिटी - फोटो : Gozero Mobility
बैटरी को रिचार्ज होने में सिर्फ 2.5 घंटे का ही समय लगता है। किफायती मूल्य निर्धारण के बावजूद, निर्माण गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। लाइट में 26x1.95 टायरों के साथ एक मिक्स्ड मेटल स्टेम हैंडल, स्पेशलाइज्ड वी-ब्रेक और एक मजबूत फ्रंट फोर्क शामिल है।
 
कोविड के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट और शेयर्ड मोबिलिटी का उपयोग कम हुआ है और लोग सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने के लिए अपने निजी ट्रांसपोर्ट को पसंद कर रहे हैं। इस बदलाव के चलते पिछले वर्ष की तुलना में दुनिया भर में ई-बाइक की बिक्री में वृद्धि हुई है। 

बेहतर अर्बन ट्रांसपोर्ट

स्केलिग लाइट की लोकप्रियता के बारे में गोजीरो के सीईओ अंकित कुमार ने कहा कि महामारी की शुरुआत और दूसरी लहर के साथ, लोगों ने कोविड प्रतिबंधों और अपने स्वास्थ्य को पहले से कहीं अधिक गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। ई-बाइक प्राइवेट अर्बन ट्रांसपोर्ट में आर्थिक तौर पर भी काफी उपयोगी और फायदेमंद हैं और इसके साथ ही ये फिटनेस प्रदान करने के साथ ही कोविड से संबंधित जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करती है। 
विज्ञापन

यहां हो रही बिक्री

उन्होंने कहा कि स्केलिग लाइट की शुरुआती कीमत, बिगनिर्स  के लिए इस नई ट्रांसपोर्ट मोड को अपनाना और अपनी जीवन शैली के साथ इंटीग्रेट करना आसान बनाती है। वास्तव में, स्केलिग के हमारे सभी तीन वेरिएंट्स - स्केलिग, स्केलिग लाइट और स्केलिग प्रो को भारतीय बाजार में काफी अच्छा रिस्पांस हासिल हुआ है और महीने-दर-महीने इन मॉडल्स की बिक्री बढ़ रही है। प्रत्येक मॉडल अपने संबंधित यूएसपी के साथ अपने लक्षित सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करता है।

द स्केलिग सीरीज मॉडल्स गोजीरो की वेबसाइट www.gozeromake.fit पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर भी ये मॉडल्स उपलब्ध हैं। स्केलिग लाइट को 2999 रुपये के एडवांस पेमेंट कर प्री-बुक किया जा सकता है।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें