फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geneva Motor Show: जिनेवा मोटर शो में उतरे कई कार दिग्गज, उड़ने वाली मोटरसाइकिल खींच रही ध्यान, देखें वीडियो

Mon, 09 Oct 2023 09:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो की वापसी हुई है और इसमें मास-मार्केट के साथ-साथ लग्जरी कार निर्माताओं दोनों के कई टॉप-एंड मॉडल को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
Lazareth Moto Volante LM 496 V2 flying motorcycle at Geneva International Motor Show - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो की वापसी हुई है और इसमें मास-मार्केट के साथ-साथ लग्जरी कार निर्माताओं दोनों के कई टॉप-एंड मॉडल को प्रदर्शित किया गया है। कुछ प्रमुख वैश्विक ऑटोमोटिव प्रदर्शनियों में से एक, जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो इस साल कतर की राजधानी दोहा में हो रहा है और तीन साल के अंतराल के बाद हो रहा है क्योंकि कोविड से संबंधित वजहों के कारण पहले इसे रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन


पहली बार स्विट्जरलैंड के बाहर हो रहा यह मोटर शो
यह पहली बार है कि जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो स्विट्जरलैंड के बाहर हो रहा है, लेकिन दोहा की चिलचिलाती गर्मी के बावजूद, स्थानीय लोगों में उत्साह काफी है। 2021 में, कतर ने जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो के आयोजकों के साथ 10 साल के समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो देश को हर दो साल में एक बार कार्यक्रम की मेजबानी करने की अनुमति देगा। और क्योंकि कतर मध्य पूर्व में कार निर्माताओं के लिए प्रमुख बाजारों में से एक के रूप में उभर रहा है, यह ब्रांडों के लिए मॉडल और टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने का एक शानदार तरीका हो सकता है।

आए ये कार निर्माता
चल रहे जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में कई प्रतिभागी हैं और इस सूची में Toyota (टोयोटा), Volkswagen (फॉक्सवैगन), Hyundai (ह्यूंदै), Kia (किआ), Mercedes (मर्सिडीज), Audi (ऑडी), BMW (बीएमडब्ल्यू), Bugatti (बुगाटी) और कई चीनी और अमेरिकी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें से हर ब्रांड की सर्वोत्तम पेशकश प्रदर्शन पर है। सुर्खियों में एक विशेष मॉडल Porsche Mission X (पोर्शे मिशन एक्स) कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक वाहन या ईवी है, जिसे दुनिया में सबसे तेज रोड-लीगर वाहन के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


उड़ने वाली मोटरसाइकिल
इसके अलावा Lazareth LM 496 V2 (लेजारेथ एलएम 496 वी2) नाम की एक उड़ने वाली मोटरसाइकिल भी है जो यहां काफी लोगों का ध्यान खींच रही है। Audi SQ8 (ऑडी SQ8) ने इवेंट में अपना वर्ल्ड प्रीमियर किया है, जबकि Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) ने अपनी Revuelto (रेवुएल्टो) प्लग-इन हाइब्रिड सुपरकार को भी प्रदर्शित किया है।



कई सितारों ने की शिरकत
लेकिन जहां जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में कारें और बाइकें स्टार हैं, वहीं इस कार्यक्रम में पहले से ही कई मशहूर हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। फुटबॉल सुपरस्टार डेविड बेकहम और रोनाल्डिन्हो जैसे खिलाड़ी पहले ही यहां आ चुके हैं जबकि आने वाले दिनों में कई अन्य लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें