फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Challan: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नवंबर में हर घंटे काटे 349 वाहनों के चालान, जानें डिटेल्स

Fri, 01 Dec 2023 04:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवंबर के महीने में विशेष यातायात जागरूकता अभियान के दौरान, गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 2,51,398 ई-चालान जारी किए। यह प्रति घंटे औसतन 349 चालान है।
विज्ञापन
Noida Traffic Challan - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर के महीने में विशेष यातायात जागरूकता अभियान के दौरान, गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 2,51,398 ई-चालान जारी किए। यह प्रति घंटे औसतन 349 चालान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान जारी किए गए ई-चालान का कुल मूल्य 59 लाख रुपये से ज्यादा था।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने विशेष अभियान के समापन पर कहा कि जागरूकता अभियान को 1 नवंबर को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाई थी। जिसका मकसद नागरिकों को यातायात दिशानिर्देशों के बारे में शिक्षित करना और सड़क उपयोगकर्ताओं द्वारा नियम अनुपालन लागू करना था।

यादव ने कहा, "नवंबर 2023 के महीने में, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 2,51,398 ई-चालान जारी किए गए। उल्लंघनकर्ताओं पर 59.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इन जुर्माने में से 2.70 लाख रुपये वसूल किए गए और सरकारी खजाने में जमा कर दिया गया।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2023 में गौतम बौद्ध नगर में अब तक कुल 16.97 लाख ई-चालान जारी किए गए हैं। जबकि 94.54 लाख रुपये जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में जमा किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि नवंबर में विशेष अभियान के दौरान वायु प्रदूषण सहित विभिन्न उल्लंघनों के कारण 680 वाहन जब्त किए गए थे।

यादव ने कहा कि यातायात पुलिस ने जिले में ब्लैक स्पॉट को कम करने पर भी काम किया। इसके लिए पुलिस ने क्षेत्रीय परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और जिले में स्थानीय विकास प्राधिकरणों के साथ नजदीकी से काम किया। 

ऐसे कुल 15 ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई और उनमें से चार में सुधार किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 11 ब्लैक स्पॉट बचे हैं, जिनके सुधार की प्रक्रिया जारी है।

यादव ने कहा, "ट्रैफिक पुलिस, पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में काम कर रही है और सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं और सड़कों पर भीड़भाड़ को खत्म किया जा सके।"

अधिकारी ने अपील की, "हम आम जनता से भी अपील करते हैं कि जब भी वे सड़क पर हों तो यातायात नियमों का पालन करें ताकि हम ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकें।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें