विज्ञान फंतासी फिल्मों की एक और कल्पना साकार होने वाली है। दावा है कि उड़ने वाली कारें अगले साल से बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध होंगी। आम लोग इस उड़ने वाली कार को खरीद पाएंगे और इनके इस्तेमाल के लिए पायलट लाइसेंस भी जरूरी नहीं होगा। अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी पाइवटल हेलिक्स 2024 से वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (ईवीटीओएल) सक्षम इलेक्ट्रिक कार बेचना शुरू करेगी।
हाइब्रिड हेलीकॉप्टर जैसे डिजाइन
हेलिक्स ने इसे खासतौर पर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट नियमों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि इसे कोई भी बिना पायलट लाइसेंस के उड़ा सके। कंपनी का दावा है कि लोगों को ईवीटीओएल की डिलिवरी अगले साल जून से शुरू कर दी जाएगी। कार्बन फाइबर से बनी यह कार करीब 13 फुट चौड़ी, 13 फुट लंबी और 5 फुट ऊंची होगी। इसका वजन करीब 150 किलो होगा, जिसमें ज्यादातर हिस्सा बैटरी का है।