मॉर्डन कारों में कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। लेकिन अब ऐसे फीचर्स बाइक्स में भी मिलते हैं। कार जैसे कुछ फीचर्स के साथ कौन सी पांच बाइक्स मिलती हैं। आइए जानते हैं।
अगर आप भी अपने लिए नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और कार जैसे फीचर वाली बाइक खरीदना चाहते हैं। तो हम इस खबर में आपको ऐसी पांच बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं जिनमें कार की तरह फीचर्स मिलते हैं और इनका उपयोग सफर के दौरान ट्रैफिक के समय होता है।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : hero motocorp
हीरो एक्सट्रीम 200एस 4वी
हीरो की ओर से हाल में लॉन्च की गई एक्सट्रीम 200एस 4वी बाइक में फुल डिजिटल एलसीडी मीटर मिलता है। जिसमें गियर इंडीकेटर, ईको मोड इंडीकेटर, सर्विस रिमाइंडर और ट्रिप मीटर के साथ ही टर्न बाय टर्न नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। इस बाइक की एक्स शोरुम कीमत 1.41 लाख रुपये है।
हीरो एक्सपल्स 200 4वी
हीरो की ओर से एक और बाइक कार में मिलने वाले कुछ फीचर्स के साथ आती है। हीरो एक्सपल्स 200 4वी बाइक में यूएसबी चार्जर, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होने वाला डिजिटल कंसोल, टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर मिलते हैं। इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 1.45 लाख रुपये है।
टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी
भारत की एक और प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से भी अपाचे आरटीआर 200 4वी को ऑफर किया जाता है। इस बाइक में भी कारों में मिलने वाले कुछ फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें स्मार्ट एक्सकनेक्ट एप, टर्न बाय टर्न नेविगेशन के साथ ही एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच भी मिलते हैं। भारत में इस बाइक की एक्स शोरुम कीमत 1.47 लाख रुपये है।
टीवीएस अपाचे आरआर 310
टीवीएस की एक और बाइक अपाचे आरआर 310 को भी बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इस बाइक में भी टीवीएस स्मार्ट एक्सकनेक्ट एप, नेविगेशन, मोबाइल नोटिफिकेशन के साथ ही कई तरह की जानकारी मिलती हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत 2.72 लाख रुपये है।
रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350
रॉयल एनफील्ड की मीटियोर 350 बाइक में भी स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर दिए जाते हैं। यह पहली बाइक है जिसमें ऑफ सेट डिजिटल कंसोल मिलता है, जिसे कंपनी ट्रिपर कहती है। मीटियोर 350 की एक्स शोरुम कीमत 2.25 लाख रुपये है।