सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फाडा के मुताबिक कच्चे माल की बढ़ती कीमत, सख्त उत्सर्जन मानदंड, ज्यादा टैक्स और लेवी कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दो पहिया वाहनों की कीमत में भी पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। फाडा के मुताबिक साल 2016 में होंडा एक्टिवा की कीमत 52 हजार रुपये थी लेकिन 2023 में यह बढ़कर 88 हजार रुपये हो गई है। बजाज पल्सर की 2016 में कीमत 72 हजार रुपये थी लेकिन अब यह 1.5 लाख तक पहुंच गई है। फाडा ने जीएसटी में कमी के लिए वित्त मंत्री, जीएसटी परिषद के अध्यक्ष, सदस्यों, परिवहन मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय के सामने अपनी मांग रखी है।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान