फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Mileage Bikes: ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-10 मोटरसाइकिलें, जानें कीमत और डिटेल्स

Thu, 18 May 2023 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Bajaj Platina 100 - फोटो : Bajaj Auto
तेल की बढ़ती कीमतें वाहन चालकों के लिए हमेशा से चिंता का विषय रही है। लेकिन दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 96.70 रुपये और 106.31 रुपये प्रति लीटर के नए स्तर पर पहुंच गई हैं। अब चूंकि भारत में ज्यादातर आबादी दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करती है। इस कीमत बढ़ोतरी का असर आप पर कम पड़े इसके लिए आप ऐसे वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें ज्यादा माइलेज मिले। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में टॉप-10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
Bajaj Platina 100 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 100
भारत में सबसे ज्यादा माइलेज वाली मोटरसाइकिल Bajaj Platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल पर 72 किलोमीटर का माइलेज देने का दावा करती है। प्लेटिना 100 में ग्राफिक्स, अलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट) और एक इलेक्ट्रिक स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका पावरट्रेन 7.91 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है। बजाज प्लेटिना 100 की एक्स-शोरूम कीमत 65,994 रुपये है।
विज्ञापन

3 of 7
TVS Sport - फोटो : TVS
TVS Sport
TVS Sport (टीवीएस स्पोर्ट) में 109cc इंजन मिलता है। यह इंजन 8.18 bhp का पीक पावर जेनरेट उत्पादन करता है। यह इंजन 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। टीवीएस स्पोर्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 63,900 रुपये है।

4 of 7
Bajaj Platina 110  - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 110 
Bajaj Platina 110 (बजाज प्लेटिना 110) 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। यह स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ आती है। यह मॉडल प्लेटिना के 100cc मॉडल की तुलना में ज्यादा पावर जेनरेट करता है। प्लेटिना 110 की एक्स-शोरूम कीमत 68,358 रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 7
Bajaj CT 110 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj CT 110
Bajaj CT 110 में स्पोर्टी ग्राफिक्स, सामान ले जाने के लिए रैक के साथ पिलियन ग्रैब रेल और 8.6 बीएचपी का पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है। बजाज CT110 की एक्स-शोरूम कीमत 66,900 रुपये से शुरू होती है। यह प्रति लीटर 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है।
विज्ञापन

6 of 7
TVS Star City Plus - फोटो : TVS
TVS Star City Plus
TVS Star City Plus (टीवीएस स्टार सिटी प्लस) में 109.7 सीसी इंजन मिलता। यह इंजन 8.08 बीएचपी तक का पावर जेनरेट करता है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस 68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। इसमें एलईडी डीआरएल, डुअल-टोन मिरर, एक स्पोर्टी मफलर और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलता है। इसमें USB मोबाइल चार्जर भी है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 72,305 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Honda SP 125 - फोटो : Honda Motorcycle
पोजिशन मॉडल माइलेज (किमी/लीटर) कीमत (रुपये)
1. Bajaj Platina 100 72 63,130
2. TVS Sport 70 63,950
3. Bajaj Platina 110 70 69,216
4. Bajaj CT 110 70 66,298
5. TVS Star City Plus 68 72,305
6. Honda SP 125 65 82,486
7. Hero HF Deluxe 65 59,890
8. TVS Radeon 65 59,925
9. Honda CD 110 Dream 65 70,315
10. Hero Splendor Plus 60 72,728


नोट: ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें